18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है? मान सरकार पूरी तरह विफल: भूपेश बघेल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है? मान सरकार पूरी तरह विफल: भूपेश बघेल

सारांश

पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर भूपेश बघेल की सख्त प्रतिक्रिया, मान सरकार पर आरोप, और राहत कार्यों का महत्व।

मुख्य बातें

पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है।
मानव निर्मित आपदा के कारण नुकसान बढ़ा है।
सरकारों की लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
राहत कार्यों में जनता की भागीदारी आवश्यक है।
बाढ़ ने जान-माल का बड़ा नुकसान किया है।

चंडीगढ़, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर मान सरकार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे मानव निर्मित आपदा करार देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

भूपेश बघेल ने कहा, "पंजाब में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह है। यह बाढ़ मानव निर्मित है। यदि केंद्र और राज्य सरकार ने समय पर अपनी जिम्मेदारियों का पालन किया होता और बांधों से पानी को नियंत्रित ढंग से छोड़ा होता, तो यह आपदा इतनी गंभीर नहीं होती।"

उन्होंने बताया कि इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई, हजारों मवेशी बह गए या मारे गए और लाखों हेक्टेयर भूमि पर फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। नदियों ने अपना रास्ता बदल लिया, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ।

भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब को जितना नुकसान बारिश से हुआ, उससे अधिक नुकसान केंद्र सरकार और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है। जब रावी, ब्यास और सतलज नदियां पंजाब में तबाही मचा रही हैं, तब केंद्र और राज्य सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं। आम जनता और संगठनों ने राहत पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है, और जनता ने मोर्चा संभाल लिया है।

भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर मुआवजे की घोषणा न करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अभी तक पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिली है। दोनों सरकारों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ मारपीट के आरोप पर उन्होंने कहा, "भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। अगर कोई प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, तो यह गलत है, और हम इसका समर्थन नहीं करते। लेकिन भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री क्या कर रहे हैं, यह सभी देख रहे हैं। जब भाजपा अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती, तो दूसरों को अपमानित करने का अधिकार उन्हें कैसे मिला?"

बघेल ने सवाल उठाया कि भाजपा अपने नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है। भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने नेताओं के आचरण पर ध्यान देना चाहिए। केदार कश्यप के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें, पंजाब के कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अमृतसर के रमदास इलाके में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बघेल ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र और राज्य सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि समय पर उचित कदम उठाए गए होते, तो स्थिति इतनी गंभीर न होती।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस प्रकार की आपदाओं पर ध्यान देना चाहिए। भूपेश बघेल ने सही मुद्दे उठाए हैं, लेकिन हमें यह भी देखना चाहिए कि हम हर स्तर पर राहत पहुंचाने के लिए क्या कर सकते हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब में बाढ़ की स्थिति क्या है?
पंजाब में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर है, जिसे मानव निर्मित आपदा कहा जा रहा है।
भूपेश बघेल ने सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं?
भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले