14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पंजाब विकास की दिशा में दृढ़ता से कदम बढ़ा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पंजाब विकास की दिशा में दृढ़ता से कदम बढ़ा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

सारांश

मोगा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में कहा कि सरकार आम आदमी की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता की समर्थन को ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया।

मुख्य बातें

पंजाब सरकार ने विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
सरकार ने रोजगार और डिजिटल सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।
जनता का समर्थन ईमानदार राजनीति का प्रतीक है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

मोगा, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मोगा में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आम आदमी की भलाई और विकास के लिए लगातार फैसले ले रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज मोगा जिले में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। बड़ी संख्या में जुटे लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता अब ईमानदार और साफ नीयत वाली राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी की भलाई और विकास के लिए लगातार फैसले ले रही है। 47 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों के अपग्रेड से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट और बिजली सप्लाई को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। पंजाब विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हर गांव और हर शहर को जोड़ने वाला यह विकास मॉडल हमारी असली ताकत है। राज्य को पूरी दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को नशे के दलदल में धकेलने वाले आज स्वयं राजनीतिक गुमनामी के अंधकार में डूबे हुए हैं। जिस दिन उन्होंने धर्म का सहारा लेने की कोशिश की, उसी दिन उनका अंत निश्चित हो गया। जनता ने उन लोगों को नकार दिया है जो दिल से झूठ बोलते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सीएम मान ने चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों की पिछले चार वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों पर मीडिया से विस्तार से बातचीत की।

सीएम मान ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा लगातार जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। रोजगार क्रांति के तहत बिना कैश या सिफारिश के 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। डिजिटल पंजाब बनाने के लिए 8.2 करोड़ से अधिक सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाई गई हैं। 'सरकार आपके द्वार' के माध्यम से अब लोग 430 से अधिक सेवाएं अपने घरों में ही प्राप्त कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। आसान पंजीकरण, आसान जमाबंदी और डिजिटल आरटीओ सेवाओं के जरिए लोगों की परेशानियों को खत्म करते हुए सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया है। पंजाब के सर्वांगीण विकास, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जन-केंद्रित नीतियों को लागू करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में किस विषय पर संबोधन दिया?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में आम आदमी की भलाई और विकास पर जोर दिया।
सरकार ने युवाओं के लिए क्या कदम उठाए हैं?
सरकार ने रोजगार क्रांति के तहत बिना कैश या सिफारिश के 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
पंजाब में विकास के लिए कौन से नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं?
47 किलोमीटर लंबी सड़कों के अपग्रेड और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए हैं।
सरकार की पारदर्शिता नीति क्या है?
सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई उपाय किए हैं।
मुख्यमंत्री ने किस प्रकार की राजनीति की बात की?
मुख्यमंत्री ने ईमानदार और साफ नीयत वाली राजनीति की बात की, जिसमें जनता का समर्थन महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले