कतर में 'हय्या ए1 वीजा' धारकों को आ रही समस्याएं, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कतर में 'हय्या ए1 वीजा' धारकों को आ रही समस्याएं, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

सारांश

कतर में भारतीय नागरिकों के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। जानें क्या है इस संकट के पीछे का कारण और दूतावास ने क्या कदम उठाए हैं।

मुख्य बातें

कतर में भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है।
हवाई सेवाओं पर संकट का प्रभाव पड़ा है।
दूतावास ने नागरिकों से सही जानकारी साझा करने की अपील की है।

दोहा, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य पूर्व में उत्पन्न संकट के चलते हवाई सफर पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यूएई की एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद अब दुबई एयरपोर्ट ने भी आंशिक हवाई सेवाएँ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी बीच, कतर में टूरिस्ट वीजा पर आए भारतीय नागरिकों को हो रही समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद, भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है और एक नया लिंक साझा किया है।

कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक लिंक साझा करते हुए कहा है, 'जो भारतीय नागरिक 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच हवाई उड़ानें रद्द होने के कारण टूरिस्ट/शॉर्ट टर्म विजिटर (हय्या ए1 वीजा वाले) के रूप में कतर में फंसे हैं, वे इस लिंक पर अपनी जानकारी भरें।'

दूतावास के अनुसार, तकनीकी समस्याओं के कारण पुराना लिंक अब उपयोग में नहीं है और एक नया लिंक पुनः सक्रिय किया गया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपडेट किए गए लिंक पर अपनी जानकारी भरें। साथ ही, यदि डिटेल पहले से साझा की जा चुकी है, तो उसे दोहराने से बचें।

दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। पहले भी एक लिंक साझा किया गया था, लेकिन कई उपयोगकर्ताओं ने उसके बारे में शिकायत की थी। एक्स पर ही कई लोगों ने लिखा कि लिंक खुल नहीं रहा है। कुछ ने कहा कि न तो यह फॉर्म खुल रहा है और न ही डाउनलोड हो रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए नया लिंक प्रस्तुत किया गया है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस दिन भी दोनों पक्षों से हवाई हमले जारी हैं। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने खाड़ी देशों से माफी मांगी और कहा कि वे अब उन पर हमले नहीं करेंगे जब तक उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं किया जाता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए क्या मदद उपलब्ध है?
भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें एक लिंक दिया गया है जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।
क्या हवाई सेवाएं सामान्य हो गई हैं?
अभी हवाई सेवाओं पर प्रभाव बना हुआ है, लेकिन दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक सेवाएं शुरू की हैं।
क्या भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है?
जी हां, दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले