दोहा में फंसे भारतीयों की वापसी: दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

Click to start listening
दोहा में फंसे भारतीयों की वापसी: दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

सारांश

दोहा में फंसे भारतीय नागरिकों की भारत वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है, जहाँ कतर एयरवेज ने 300 से अधिक यात्रियों को वापस लाने में मदद की है। दूतावास ने अतिरिक्त उड़ानों और हेल्पलाइन की व्यवस्था की है।

Key Takeaways

  • दोहा में फंसे भारतीयों की वापसी के प्रयास जारी हैं।
  • कतर एयरवेज ने 300 से अधिक यात्रियों को भारत भेजा।
  • दूतावास ने हेल्पलाइन और अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की है।
  • सऊदी वीजा धारक सऊदी अरब जा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें।

नई द‍िल्‍ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दोहा में फंसे भारतीय नागरिकों की भारत वापसी के प्रयास और तेज हो गए हैं। मध्‍य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, कतर एयरवेज ने सोमवार सुबह दोहा से नई दिल्ली के लिए एक उड़ान में 300 से अधिक यात्रियों को भारत पहुंचाया।

भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि कतर में फंसे यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त उड़ानों, हेल्पलाइन और वैकल्पिक यात्रा मार्गों की व्यवस्था की जा रही है।

भारतीय दूतावास ने कतर एयरवेज का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग एक हजार यात्री भारत लौट चुके हैं। इसके अलावा, एक भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर (प्राकृतिक कारणों से मृत्यु) भारत भेजने और उनके परिवार की यात्रा की व्यवस्था में भी कतर एयरवेज ने सहायता की है। हम भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने परिवार की मदद की।

दूतावास ने साझा किया कि कतर एयरवेज 10 मार्च को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए तीन उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है। हम फंसे हुए भारतीय यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे इन उड़ानों का लाभ उठाएं। वर्तमान परिस्थितियों में उड़ानों का संचालन चुनौतीपूर्ण है, इसलिए यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क में रहना चाहिए।

दूतावास ने कहा कि यदि किसी के पास सऊदी वीजा है, तो सलवा बॉर्डर क्रॉसिंग के माध्यम से सऊदी अरब जाने का विकल्प भी उपलब्ध है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से कई भारतीय सऊदी अरब जाकर वहां से भारत के लिए उड़ानें ले चुके हैं। दूतावास फंसे हुए यात्रियों के मामलों को उठाकर सऊदी वीजा दिलाने में भी मदद कर रहा है।

दूतावास ने यह भी बताया कि वे मेल आईडी पर मिलने वाले संदेशों और ईमेल का जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 24×7 हेल्पलाइन (नंबर: +974-55647502, 55362508 या 55384683) की व्यवस्था की गई है, जहां यात्री जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय समुदाय संगठन जैसे आईसीसी और आईसीबीएफ की हेल्पलाइन भी भारतीय समुदाय को सक्रिय रूप से मदद कर रही है।

दूतावास ने सलाह दी है कि भारतीय समुदाय अपनी सुरक्षा के लिए कतर के मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन करें। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और मौजूदा स्थिति से जुड़ी तस्वीरें न लें और न ही साझा करें। केवल विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

Point of View

भारतीय दूतावास की सक्रियता और कतर एयरवेज की सहायता विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास आवश्यक हैं।
NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

कतर एयरवेज के माध्यम से कितने यात्रियों को भारत भेजा गया?
कतर एयरवेज ने पिछले तीन दिनों में लगभग एक हजार यात्रियों को भारत भेजा है।
क्या दूतावास ने कोई हेल्पलाइन जारी की है?
हाँ, दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन की व्यवस्था की है, जिसका नंबर +974-55647502 है।
क्या सऊदी वीजा धारक सऊदी अरब जा सकते हैं?
जी हाँ, सऊदी वीजा धारक सलवा बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए सऊदी अरब जा सकते हैं।
क्या दूतावास यात्रियों को किसी प्रकार की मदद कर रहा है?
हाँ, दूतावास फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
क्या भारतीय समुदाय को कोई सलाह दी गई है?
जी हाँ, दूतावास ने समुदाय को सुरक्षा के लिए मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है।
Nation Press