17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नया आरोप चुनाव आयोग पर है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नया आरोप चुनाव आयोग पर है?

सारांश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने वेबसाइट बंद कर सबूत मिटाने का प्रयास किया है। उनकी अपील है कि चुनाव आयोग को डेटा उपलब्ध कराना चाहिए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। क्या यह आरोप सही है? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद कर दी है।
महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का मामला सामने आया है।
कर्नाटक में डेटा निकालने में 6 महीने लगे।
चुनाव आयोग को पारदर्शिता के लिए डेटा उपलब्ध कराना चाहिए।

बेंगलुरु, 8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर नए आरोप लगाए हैं। बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस की 'वोट अधिकार रैली' में राहुल गांधी ने नया दावा करते हुए कहा कि जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी है।

रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी वेबसाइट बंद की है। चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।"

'शपथ पत्र' वाले नोटिस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वह कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। लेकिन मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है।

कांग्रेस सांसद ने फिर मांग रखी कि चुनाव आयोग हमें पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और चुनाव से जुड़े वीडियोग्राफी के रिकॉर्ड दे। उन्होंने कहा कि अगर हमें ये मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि पूरे देश में सीटें चोरी की गई हैं।

अपने आरोपों को दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा, "पहले लोकसभा का चुनाव हुआ, फिर महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ। लोकसभा में हमारा गठबंधन भारी सीटों के साथ चुनाव जीता, लेकिन फिर चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत गई। ये बेहद चौंकाने वाली बात थी। हमने पता किया तो मालूम चला कि विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने वोट डाला है। जहां भी ये नए वोटर आए, वहां भाजपा ने जीत हासिल की। हमारे वोटों में कमी नहीं आई, लेकिन नए मतदाताओं का वोट भाजपा के खाते में गया। उसी दिन हमें समझ आ गया कि दाल में कुछ काला है।"

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "चुनाव आयोग से मदद नहीं मिली तो हमने खुद से जांच शुरू की। इसके लिए हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र को चुना। हमने जांच में जो पाया, मैंने उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने रखा और ये साबित कर दिया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर 'वोट चोरी' की है। महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 6 लाख वोट हैं और उसमें से 1,00,250 'वोट चोरी' किए गए हैं। मतलब- भाजपा ने हर 6 में से 1 'वोट चोरी' किया है।"

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमने जो डेटा निकाला है, वह अपराध का सबूत है। इस डेटा को निकालने में हमें 6 महीने लगे। हमने हर एक नाम को चेक किया, हर एक फोटो को लाखों फोटो के साथ मैच किया। हमारा मानना है कि चुनाव का डेटा एक सबूत है। अगर उसे किसी ने खत्म किया, तो उसका मतलब है कि वह सबूत मिटा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद कर सबूत मिटाने की कोशिश की है।
क्या राहुल गांधी की बातें सही हैं?
यह विषय विवादास्पद है और इसकी जांच होनी चाहिए।
किस विधानसभा क्षेत्र में जांच की गई?
बेंगलुरु के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में जांच की गई।
क्या चुनाव आयोग को डेटा प्रदान करना चाहिए?
हां, चुनाव आयोग को पारदर्शिता के लिए डेटा उपलब्ध कराना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले