26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रशासनिक अफसरों ने राजाओं की सत्ता को लोकतंत्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई? : सीएम मोहन यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रशासनिक अफसरों ने राजाओं की सत्ता को लोकतंत्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई? : सीएम मोहन यादव

सारांश

सीएम मोहन यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने राजाओं की सत्ता को लोकतंत्र में बदलने में बड़ा योगदान दिया है। यह भारत की संघीय प्रणाली और अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। जानिए उनके विचारों में क्या खास रहा।

मुख्य बातें

प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका प्रजातंत्र को मजबूत बनाती है।
संघीय प्रणाली में समन्वय आवश्यक है।
नवाचार से राज्य की छवि में सुधार होता है।
सीएम का दृष्टिकोण प्रशासनिक सेवा को सम्मान देता है।
युवाओं और वरिष्ठ अधिकारियों का संयोग आवश्यक है।

भोपाल, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था में संघीय प्रणाली है, और इस दौरान प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र-राज्यों के साथ समन्वय करते हुए राज्य की बेहतर छवि बनाई है।

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री यादव ने मप्र आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का विचार था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज विवेकानंद का यह स्वप्न साकार होता दिख रहा है। वर्तमान में विश्व का हर देश भारत से मित्रता करना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर चुनौती और परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका के आधार पर ही भारत आज दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी हर चुनौती का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। भारत की अनेक विविधताओं के बीच आज देश में यह सेवा क्षेत्र मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासनिक व्यवस्था निर्मित हो पाई। देश में राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था में संघीय प्रणाली है और इस दौरान प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र-राज्यों के साथ समन्वय करते हुए राज्य की बेहतर छवि बनाई है। मध्य प्रदेश एक प्रयोगशाला की तरह है, जहां कई क्षेत्रों में लगातार नवाचार हुए और इनमें से कई नवाचारों का देश-दुनिया में अनुसरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी योग्यता और अनुभव के महत्व को पहचानते हैं। इसी का परिणाम है कि सेवाकाल के बाद भी कई अधिकारियों के अनुभव का लाभ शासन व्यवस्था को मिल रहा है। प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारी सम्मान के हकदार हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में अनुभव से भरे वरिष्ठ अधिकारी और ऊर्जा से भरे युवा साथी विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह समय नीतियां बनाने और योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ नवाचार को समझने, तकनीक को अपनाने और नागरिक की दृष्टि से सोचने का भी है।

मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसीएस मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विस मीट में नए वेंचर्स की सफलता पर विमर्श किया जाएगा। मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जो सभी को अपना लेता है। प्रदेश के आईएएस अफसर मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन एक परिवार की तरह है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पी. नरहरि ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में राज्य में सेवा का कार्य पूर्ण गरिमा के साथ किया जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य की छवि को भी निखारता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अफसरों की भूमिका क्या है?
प्रशासनिक अफसरों ने राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे देश की संविधानिक व्यवस्था मजबूत हुई है।
सीएम मोहन यादव ने किस मीट का शुभारंभ किया?
सीएम मोहन यादव ने मप्र आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश का प्रशासनिक ढाँचा कैसे काम करता है?
मध्य प्रदेश का प्रशासनिक ढाँचा केंद्र और राज्यों के साथ समन्वय करके कार्य करता है, जिससे राज्य की छवि बेहतर होती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले