31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत हुई? सीएम भजनलाल और शिक्षा मंत्री का दुख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत हुई? सीएम भजनलाल और शिक्षा मंत्री का दुख

सारांश

राजस्थान में एक स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की दुखद मौत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। जानिए इस हादसे के बारे में और क्या कदम उठाए गए हैं।

मुख्य बातें

राजस्थान में स्कूलों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है।
घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होना चाहिए।

जयपुर/झालावाड़, २५ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल बच्चों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। झालावाड़ में शुक्रवार को विद्यालय की छत गिरने से ५ बच्चों की जान चली गई है, जबकि २० से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ यह दुखद हादसा हृदय विदारक है। घायल बच्चों के उचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदान दिलावर ने अपना भरतपुर दौरा रद्द कर दिया है और घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, "झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में विद्यालय की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस hृदयविदारक घटना की गंभीरता को देखते हुए दो दिवसीय भरतपुर-डीग दौरा रद्द कर दिया है।"

शिक्षा मंत्री ने पहले एक पोस्ट में लिखा, "झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में विद्यालय की छत गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए शासन सचिव, शिक्षा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।"

शिक्षा मंत्री मदान दिलावर के अनुसार, पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे प्रार्थना के लिए खड़े थे। इसी दौरान अचानक से विद्यालय की छत गिर गई। घटना के समय स्कूल में करीब ३८ बच्चे उपस्थित थे। अब तक ५ बच्चों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि २० से २५ बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदान दिलावर ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है। हमें बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कूल की छत गिरने से कितने बच्चे प्रभावित हुए?
इस घटना में 5 बच्चों की जान गई है और 20 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायल बच्चों के इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री ने क्या कदम उठाए?
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपना भरतपुर दौरा रद्द कर दिया और घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
घटना के समय स्कूल में कितने बच्चे थे?
घटना के समय स्कूल में लगभग 38 बच्चे मौजूद थे।
क्या इस घटना की जांच की जाएगी?
जी हां, शिक्षा मंत्री ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले