केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्यसभा में तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर आभार प्रकट किया

Click to start listening
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्यसभा में तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर आभार प्रकट किया

सारांश

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमित शाह से मुलाकात कर राज्यसभा में तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय और अंबेडकर के विचारों पर चर्चा की। जानिए इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में और क्या कहा अठावले ने।

Key Takeaways

  • रामदास अठावले की महत्वपूर्ण मुलाकात अमित शाह के साथ।
  • राज्यसभा में तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर आभार।
  • सामाजिक न्याय और अंबेडकरवादी विचारों की चर्चा।
  • केंद्र सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर कार्य।
  • रिपब्लिकन पार्टी का सामाजिक-आर्थिक समानता के लिए संघर्ष।

नई दिल्ली, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अठावले ने गृह मंत्री को राज्यसभा में लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर उनके सहयोग और सद्भावना के लिए धन्यवाद दिया।

अठावले को लगातार तीन बार राज्यसभा में निर्विरोध चुने जाने का गौरव हासिल हुआ है। इस उपलब्धि के साथ, वे देश के अंबेडकरवादी आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें राज्यसभा में तीन कार्यकाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इस मौके पर अठावले ने कहा कि उन्हें यह सफलता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अठावले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी देशभर में महान समाज सुधारक बीआर अंबेडकर के विचारों के साथ आगे बढ़ते रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए निरंतर काम करती रहेगी। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' का मंत्र देकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है और मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों के अनुसार कार्य कर रही है। अठावले ने बताया कि आंबेडकर द्वारा सुझाए गए नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। इसके साथ ही, मोदी के नेतृत्व में देशभर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े कई स्मारकों का निर्माण भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकास एजेंडे को देश के हर गांव तक पहुंचाने का कार्य रिपब्लिकन पार्टी करेगी। साथ ही, डॉ. आंबेडकर के विचारों, नीले झंडे, और सामाजिक-आर्थिक समानता के संदेश को पूरे देश में फैलाने की दिशा में प्रयास करेगी।

अठावले ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा में जाने का अवसर दिया, जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात को लेकर उन्होंने लिखा, "आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बाबा साहेब के समतामूलक भारत के सपने को साकार करने की दिशा में दलित, वंचित, एवं पिछड़े समाज के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से राज्यसभा निर्वाचन के अवसर पर माननीय गृह मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Point of View

NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

रामदास अठावले ने किससे मुलाकात की?
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
रामदास अठावले ने किस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया?
उन्होंने राज्यसभा में लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर आभार व्यक्त किया।
अठावले ने किस विचारधारा पर चर्चा की?
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
सामाजिक न्याय और अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना।
क्या अठावले ने किसी परियोजना का जिक्र किया?
हाँ, उन्होंने नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया।
Nation Press