21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रांची के खलारी में युवक ने युवती को गोली मारी और फिर खुद को शूट किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रांची के खलारी में युवक ने युवती को गोली मारी और फिर खुद को शूट किया?

सारांश

रांची के खलारी में एक युवक ने युवती पर गोली चलाई और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। युवती की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

रांची में हुई यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है।
युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इस तरह के मामलों में समाज को सजग रहने की आवश्यकता है।

रांची, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में स्थित केडीएच कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने एक युवती पर गोली चलाई और फिर अपने घर जाकर स्वयं को भी गोली मार ली। इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची में भेजा गया है।

घटना सुबह लगभग 8.30 बजे केडीएच कॉलोनी के मैदान गेट के पास हुई। मृत युवक की पहचान 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घायल युवती पायल कुमारी (29) हैं, जो राज चिल्ड्रेन स्कूल में शिक्षिका हैं। पायल शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थीं, तभी युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली पायल के गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद युवक ने अपने घर पहुंचकर अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील केवट मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का निवासी था और खलारी में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था। वहीं घायल युवती के पिता सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मचारी हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर एक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने कदम उठाने के कारणों का उल्लेख किया है। वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में घटना के बाद से तनाव और दहशत का माहौल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में युवक ने युवती को क्यों गोली मारी?
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
युवती की हालत कैसी है?
युवती की हालत गंभीर है और उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है।
पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या युवक ने कोई वीडियो बनाया था?
हाँ, युवक ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।
इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है?
समाज में मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों के महत्व पर ध्यान देना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले