27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड: प्रेमी को वीडियो कॉल पर दिखाते हुए युवती ने ली जान, परिवार ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड: प्रेमी को वीडियो कॉल पर दिखाते हुए युवती ने ली जान, परिवार ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया

सारांश

झारखंड के चतरा में 24 वर्षीय नेहा कुमारी ने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह घटना समाज में शोक की लहर दौड़ाने वाली है।

मुख्य बातें

प्रेम संबंधों में मानसिक प्रताड़ना गंभीर समस्या है।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता को उजागर किया है।
परिवारों को अपने बच्चों के संबंधों की देखरेख करनी चाहिए।
युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

चतरा, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल करके आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था, और दोनों परिवारों ने विवाह के लिए सहमति दी थी। गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसके दौरान सोनू ने नेहा को फंदे से लटकते हुए लाइव देखा। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू नेहा पर संदेह करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और आत्महत्या के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंध और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के माध्यम से सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या है?
प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, जो घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है।
क्या पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है?
पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच चल रही है।
नेहा की सगाई कब होनी थी?
नेहा की सगाई 29 अप्रैल को होने वाली थी।
परिजनों ने किस प्रकार के सबूत पेश किए हैं?
परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य मौजूद हैं।
इस घटना से समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यह घटना मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा देगी और समाज में जागरूकता लाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले