30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वकालत के दौरान हुआ प्रेम ने महिला की जान ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वकालत के दौरान हुआ प्रेम ने महिला की जान ली?

सारांश

नोएडा में एक महिला वकील ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना एक गहरे मानसिक तनाव की कहानी बयां करती है। क्या प्रेम और वकालत के बीच की इस जटिलता का कोई समाधान है?

मुख्य बातें

प्रीम संबंधों में पारदर्शिता मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत कानूनी प्रक्रिया का महत्व पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता समाज में जागरूकता फैलाना

नोएडा, 4 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला वकील प्रीति, निवासी सेक्टर-105, ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से मिली।

परिजनों ने बताया कि प्रीति को कमरे में फंदे से लटका पाया गया और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

मृतका के परिवार ने बताया कि प्रीति पिछले लगभग दो वर्षों से अभिप्राय सिंह (उम्र 34 वर्ष) के साथ प्रेम संबंध में थी। अभिप्राय भी वकील है और प्रीति के साथ उसी ऑफिस में काम करता था।

परिजनों का कहना है कि प्रीति का आरोप था कि अभिप्राय ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा था। इसी तनाव में प्रीति ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।

पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिजनों ने आरोपी अभिप्राय के खिलाफ लिखित शिकायत (तहरीर) दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी अभिप्राय सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार का कहना है कि प्रीति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थी और अभिप्राय की बातों से परेशान थी। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक समस्या भी है। हमें ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला वकील ने आत्महत्या क्यों की?
महिला वकील ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण आत्महत्या की।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले