10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में युवक ने आत्महत्या की? पारिवारिक विवाद से था परेशान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में युवक ने आत्महत्या की? पारिवारिक विवाद से था परेशान

सारांश

नोएडा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जो पारिवारिक तनाव का परिणाम माना जा रहा है। यह घटना उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

नोएडा में एक युवक ने आत्महत्या की है।
घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार में तनाव मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

नोएडा, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र स्थित अगाहपुर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कार्तिक मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः कोलकाता, पश्चिम बंगाल का निवासी था और नोएडा में एक फैक्ट्री में कार्यरत था। घटना के समय घर में कोई उपस्थित नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को अवगत कराया।

पुलिस के अनुसार, कार्तिक मंडल अपनी पत्नी के साथ अगाहपुर में किराए पर रहने वाला था। उनकी शादी को लगभग 5 से 6 वर्ष हो चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्तिक का सोमवार को अपनी बहन से किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद बहन वहां से चली गई। इसी दौरान कार्तिक की पत्नी भी मायके चली गई थी, जो घर से कुछ ही दूर स्थित है।

जब पत्नी शाम को घर लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए; कार्तिक पंखे से लटका हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्परता से मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई आत्महत्या का नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से मामला पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद से संबंधित प्रतीत होता है। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी ने कहा कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक स्वभाव से शांत था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्तिक मंडल का आत्महत्या का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
क्या पुलिस ने आत्महत्या का नोट पाया?
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कोई आत्महत्या का नोट नहीं पाया है।
क्या इस घटना में किसी और का हाथ है?
इस मामले की जांच चल रही है, और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले