26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने रांची के लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने रांची के लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने मिलकर रांची में एक बड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। अशहर दानिश, जो आईएसआईएस से जुड़े होने का शक है, के पास से खतरनाक सामग्री बरामद की गई है। क्या ये गिरफ्तारी एक बड़े साजिश की ओर इशारा करती है?

मुख्य बातें

रांची में आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी।
पुलिस ने खतरनाक सामग्री बरामद की।
सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर जोर।
आतंकियों का नेटवर्क खंगालने का प्रयास।
झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर नजर।

रांची, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की एक संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को रांची के लोअर बाजार क्षेत्र से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया।

उसने शहर के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज को अपना ठिकाना बना रखा था। उसके पास से हथियार, केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस ने झारखंड के पलामू में भी छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का निवासी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर निरंतर निगरानी रखी जा रही थी।

विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने एक साझा अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद, दानिश को दिल्ली पुलिस की टीम रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।

पिछले साल भी, झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नौ संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल था।

ताजा गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुलिस ने हथियार, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।
क्या यह गिरफ्तारी एक बड़े साजिश का हिस्सा है?
जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।
क्या पुलिस ने पहले भी छापेमारी की थी?
हाँ, पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले