30 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश की महान विभूतियों के आदर्शों को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है: पीएम मोदी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश की महान विभूतियों के आदर्शों को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है: पीएम मोदी?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यह स्मारक देश की महान विभूतियों के आदर्शों को समर्पित है, जो हर भारतीय को प्रेरित करेगा। जानें इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में।

मुख्य बातें

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन 25 दिसंबर को हुआ।
यह स्मारक महान विभूतियों के जीवन और विचारों को समर्पित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सुशासन दिवस पर उद्घाटन किया।
यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है।

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया और उन्हें नमन किया। लखनऊ दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लोकार्पण कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है। आज सुशासन दिवस पर लखनऊ में इसका लोकार्पण कर अपार गौरव और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक रूप से भाजपा को हमेशा अछूत बनाए रखा, लेकिन भाजपा के संस्कार ने हमें सबका सम्मान करना सिखाया है, जिसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि अटल की जयंती सुशासन का उत्सव मनाने का भी दिन है। भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन की जो विरासत बनाई है, उसे आज हम एक नया विस्तार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का विजन था कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचे। आज जब हम हर जरूरतमंद तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं, तो अंत्योदय का उनका ये सपना साकार हो रहा है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी थी। उनकी प्रेरणा से आज हम उसे और सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं हमें संदेश देती हैं कि हमारा हर कदम और हर प्रयास राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के मेरे परिवारजनों का उत्साह और उमंग इस बात का प्रमाण है कि देश की महान विभूतियों के आदर्श, मूल्य और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी जन-जन का मार्गदर्शन कर रही है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में कमल पुष्प के आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय निस्वार्थ नेतृत्व और सुशासन की भावना को सजीव रूप में सामने लाता है। यह आने वाली पीढ़ियों को हमारे जननायकों के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। यह हर नागरिक को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास कराता है।
RashtraPress
30 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्र प्रेरणा स्थल क्या है?
राष्ट्र प्रेरणा स्थल एक प्रेरणादायी स्मारक है जो देश की महान विभूतियों के आदर्शों को समर्पित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन कब किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को किया।
इस स्थल का उद्देश्य क्या है?
इस स्थल का उद्देश्य महान विभूतियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले