27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की?

सारांश

मुंबई की टीवी एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला 24 लाख रुपए के आर्थिक विवाद से जुड़ा है। जानिए इस विवाद की पूरी कहानी और मुंबई पुलिस की जांच के बारे में।

मुख्य बातें

रुचि गुज्जर ने करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
24 लाख रुपए का आर्थिक विवाद है।
मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में बैंकिंग लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड्स शामिल हैं।
आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है।

मुंबई, 25 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में टीवी एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। यह मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह निर्माता बनाने के लिए हुए 24 लाख रुपए के आर्थिक विवाद से संबंधित है।

रुचि गुज्जर ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से करण की कंपनी स्टूडियोज और अन्य खातों में 24 लाख रुपए की राशि कई किश्तों में ट्रांसफर की। रुचि ने कहा कि करण सिंह चौहान ने उन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर खुद को हिंदी सीरियल का निर्माता बताया और सोनी टीवी पर शो लॉन्च करने का वादा किया।

रुचि ने आगे दावा किया कि उन्हें सह-निर्माता के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया और प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे गए। इन सब बातों पर विश्वास करके रुचि ने करण के विभिन्न बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर कर दी।

रुचि ने आरोप लगाया कि इतनी रकम देने के बावजूद प्रोजेक्ट पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। जब उन्होंने करण से बार-बार संपर्क किया, तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। बाद में करण ने कहा कि उसने यह पैसे 'सो लांग वैली' नाम की फिल्म में निवेश किए हैं और फिल्म के बिकने पर पैसे वापस कर देगा। रुचि ने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली कि यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है, तो उन्होंने करण से पैसे वापस करने की मांग की, जिसके बाद करण ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं।

मुंबई पुलिस ने रुचि की शिकायत के आधार पर करण सिंह चौहान के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 318(4), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रुचि ने एफआईआर में ट्रांजैक्शन डिटेल्स, बैंक अकाउंट नंबर और अपने आर्थिक नुकसान का पूरा विवरण प्रस्तुत किया है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंकिंग लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की छानबीन कर रही है। पुलिस स्रोतों के अनुसार, इस मामले में जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नए कलाकारों को भी सुरक्षा का एहसास होगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रुचि गुज्जर ने करण सिंह चौहान पर क्या आरोप लगाए हैं?
रुचि गुज्जर ने करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
यह मामला किस आर्थिक विवाद से संबंधित है?
यह मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के सह निर्माता बनाने के लिए 24 लाख रुपए के आर्थिक विवाद से संबंधित है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
मुंबई पुलिस ने करण सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
रुचि गुज्जर ने करण से पैसे क्यों मांगे?
रुचि ने करण से पैसे मांगे क्योंकि उन्हें जानकारी मिली कि करण ने उनकी रकम फिल्म 'सो लांग वैली' में लगाया था।
क्या करण सिंह चौहान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा?
हां, पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले