11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ रही हैं? मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ रही हैं? मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सारांश

एक्ट्रेस रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जब उन्होंने बिना अनुमति के एक फिल्म के प्रीमियर में हंगामा किया। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हंगामा प्रीमियर शो के दौरान हुआ।
फिल्म ' सो लॉन्ग वैली ' के निर्माता ने शिकायत की।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुंबई, 27 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत करने वाली अभिनेत्री रुचि गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अम्बोली पुलिस ने एक्ट्रेस रुचि गुर्जर सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' के निर्माता मान लाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस रुचि गुर्जर और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 189(1), 189(2), 190, 191(1), 329(3), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुचि गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने प्रीमियर शो के दौरान अपने प्राइवेट सुरक्षा गार्डों के साथ बिना अनुमति के सिनेमाघर में प्रवेश किया और हंगामा किया। अभिनेत्री ने गाली-गलौज करते हुए फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालने का प्रयास किया। यह घटना 25 जुलाई को अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में हुई, जहां रात 9 बजे फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित किया गया था।

शिकायतकर्ता मान लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का निर्माण 2023 से चल रहा था और 25 जुलाई को इसकी आधिकारिक रिलीज होनी थी, लेकिन प्रीमियर शो से ठीक पहले रात करीब 8:40 बजे रुचि, चार महिलाओं और कुछ बॉडी गार्ड्स के साथ सिनेमा हॉल पहुंचीं और बिना किसी निमंत्रण या अनुमति के अंदर घुस गईं।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सामने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि वह फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगी। उन्होंने निर्माता मान लाल सिंह को अपशब्द कहा और अपने पैसों की मांग करते हुए धमकियां भी दीं। जब वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो रुचि के बॉडी गार्ड्स ने धक्का-मुक्की की और खुद एक्ट्रेस ने चप्पल निकालकर मान सिंह पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक प्लास्टिक की बोतल भी फेंकी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मामला न केवल मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे व्यक्तिगत विवाद और कानूनी कार्रवाई एक कलाकार के करियर को प्रभावित कर सकती है। यह स्थिति दर्शकों और मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है कि उन्हें किसी भी मामले को बिना पूरी जानकारी के नकारात्मक रूप में नहीं लेना चाहिए।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रुचि गुर्जर पर क्या आरोप हैं?
रुचि गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने प्रीमियर शो के दौरान हंगामा किया और बिना अनुमति के सिनेमाघर में घुस गईं।
एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज की गई है?
एफआईआर एक्ट्रेस रुचि गुर्जर और उनके साथ 6 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।
क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
हां, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
मान लाल सिंह कौन हैं?
मान लाल सिंह फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' के निर्माता हैं, जिन्होंने रुचि गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले