24 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साल 2026 में बॉलीवुड में नई फिल्मों का जादू देखने को मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साल 2026 में बॉलीवुड में नई फिल्मों का जादू देखने को मिलेगा?

सारांश

साल 2026 बॉलीवुड के लिए एक रोमांचक वर्ष बनने जा रहा है। इस वर्ष कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सितारे शामिल हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

मुख्य बातें

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में इस साल दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगी।
बॉलीवुड में एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का प्रचलन बढ़ रहा है।
बहुत सी फिल्मों के ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

मुंबई, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों के साथ साल 2026 बॉलीवुड के लिए एक शानदार वर्ष साबित होने वाला है। इस साल कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल हैं।

इस साल भी धुरंधर का जादू कम नहीं होने वाला है। कई फिल्मों के ट्रेलर-टीजर भी पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिससे दर्शकों में इन फिल्मों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

बॉर्डर 2: 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' युद्ध पर आधारित एक देशभक्तिपूर्ण कहानी है। सनी देओल फिर से दमदार भूमिका में लौट रहे हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

ओ' रोमियो: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 13 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मर्दानी 3: रानी मुखर्जी की यह फिल्म 27 फरवरी को आएगी, जिसमें वे फिर से पुलिस ऑफिसर शिवानी की भूमिका में दिखेंगी।

गबरू: सनी देओल की यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली है, जो व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी पेश करती है।

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

भूत बंगला: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 2 अप्रैल को वापसी कर रही है।

बैटल ऑफ गलवान: सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल को आएगी, जो 2020 की गलवान घाटी की घटना पर आधारित है।

आवारापन 2: इमरान हाशमी की यह फिल्म अप्रैल में आएगी।

अल्फा: यशराज फिल्म्स की यह पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हैं।

रामायण: नितेश तिवारी की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

फौजी: प्रभास की यह फिल्म 1940 के ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

किंग: शाहरुख खान की यह फिल्म भी 2026 में रिलीज होगी, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो राष्ट्रीय एकता और सामंजस्य को भी बढ़ावा देगा।
RashtraPress
24 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साल 2026 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी?
साल 2026 में 'बॉर्डर 2', 'ओ' रोमियो', 'मर्दानी 3', 'गबरू', 'बैटल ऑफ गलवान' जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।
'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म किस पर आधारित है?
'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म 2020 की गलवान घाटी की वास्तविक घटना पर आधारित है।
कौन से सितारे इस साल फिल्में कर रहे हैं?
इस साल सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, और रणवीर सिंह जैसी कई प्रमुख हस्तियां फिल्में कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले