18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या किसान संदीप कंबोज ने पीएम मोदी से मुलाकात में बाड़ के साथ बांध बनाने का सुझाव दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किसान संदीप कंबोज ने पीएम मोदी से मुलाकात में बाड़ के साथ बांध बनाने का सुझाव दिया?

सारांश

फाजिल्का के किसान संदीप कंबोज ने पीएम मोदी से मुलाकात में बाढ़ से किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इस मुलाकात में उन्होंने बाड़ के साथ बांध बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जानिए इस खास बातचीत का पूरा विवरण।

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने किसानों से मुलाकात की।
संदीप कंबोज ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
बाढ़ से फसलों को बचाने के लिए बाड़ और बांध की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने सुझाव पर अमल करने का वादा किया।
किसानों की समस्याओं को सुनना आवश्यक है।

फाजिल्का, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान प्रदेश के 19 किसानों से मुलाकात की। इनमें से एक किसान संदीप कंबोज हैं, जो फाजिल्का जिले के निवासी हैं। कंबोज ने बताया कि पीएम मोदी ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

संदीप कंबोज ने पीएम से अपनी मुलाकात के दौरान फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़ के साथ-साथ एक बांध बनाने का सुझाव दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने इसे अमल में लाने का वादा किया।

संदीप कंबोज गांव मौजम के निवासी हैं और उनकी सात एकड़ जमीन, जो गांव मुहर जमशेर में स्थित है, इस बार भी सतलुज के पानी के प्रभाव में आ गई है। मुहर जमशेर का गांव तीन तरफ से पाकिस्तान की सीमा से घिरा हुआ है और इसे देश से जोड़ने का एकमात्र रास्ता एक पुल है।

कंबोज ने राष्ट्र प्रेस से खास बातचीत में बताया कि वह उन 19 किसानों में से एक हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री को समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत का माहौल बहुत अच्छा था, जो लगभग 45 मिनट तक चली। कंबोज ने बताया कि वह सबसे पहले खड़े थे और प्रधानमंत्री ने सभी किसानों को नजदीक आने और अपने मुद्दों को साझा करने के लिए कहा।

कंबोज ने प्रधानमंत्री से कहा कि सतलुज के पानी से फाजिल्का जिले के किसानों के हर साल होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बाड़ के साथ-साथ एक बांध बनाना चाहिए, ताकि किसानों की फसलों को पानी से नुकसान न हो। उन्होंने गर्व से कहा कि पीएम मोदी को इस समस्या की पूरी जानकारी है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन, हमें तटबंध के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। इस पर मैंने सुझाव दिया कि अगर तार की बाड़ को 10 फीट ऊंचा कर दिया जाए और सड़क को ऊंचा किया जाए, तो तटबंध बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने उनके सुझाव को लागू करने का वादा किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप कंबोज कौन हैं?
संदीप कंबोज फाजिल्का जिले के एक किसान हैं जिन्होंने पीएम मोदी से बाढ़ से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिया।
पीएम मोदी ने किसानों को क्या आश्वासन दिया?
पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
संदीप कंबोज का सुझाव क्या था?
कंबोज ने बाढ़ से फसलों को बचाने के लिए बाड़ के साथ-साथ एक बांध बनाने का सुझाव दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले