शहजाद पूनावाला का आरोप: विपक्ष एक झूठा गैंग, भारत की विदेश नीति पर कर रहा है राजनीति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शहजाद पूनावाला का आरोप: विपक्ष एक झूठा गैंग, भारत की विदेश नीति पर कर रहा है राजनीति

सारांश

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जानबूझकर भारत की विदेश नीति को राजनीति का शिकार बना रहा है। जानें उनके बयान के पीछे का सच।

मुख्य बातें

शहजाद पूनावाला का आरोप है कि विपक्ष झूठा गैंग है।
भारत की विदेश नीति की दुनिया में सराहना हो रही है।
टीएमसी की राजनीति पर सवाल उठाए गए हैं।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे देश में एक झूठा गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति कर रहा है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में पूनावाला ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा के माध्यम से संसद और देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस पूरे पश्चिम एशिया संकट में भारत की क्या भूमिका है, भारत अपने लोगों और अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की कोशिश कैसे कर रहा है, और यह कैसे सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के लिए खाद की कोई कमी न हो, बिजली की कोई कमी न हो। दूसरी ओर, विपक्ष केवल डर पैदा करने की कोशिश में लगा है।

उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत की धुरंधर विदेश नीति की सराहना कर रही है, और यह मान रही है कि भारत युद्ध रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, वहीं हमारे देश में एक झूठा गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करना चाहता है। यह लोग ओछी राजनीति से बाज नहीं आते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी का विरोध करते हुए, वे देश का विरोध करने लगे हैं। ये तो अपने नेताओं जैसे कि शशि थरूर के बयान से भी सहमत नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राजनीति के धुरंधर हैं। उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार के प्रमुख के तौर पर, गुजरात सरकार हो या भारत सरकार, निरंतर सेवा देना यह उनके समर्पण को दर्शाता है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में ओवैसी की हुमायूं कबीर से हाथ मिलाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनका निकाह स्वाभाविक है, छोटे मिया बड़े मियां का निकाह है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार किया गया है। भाजपा बंगाल की संस्कृति को बचाने के लिए मैदान में है, राष्ट्रवाद को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जिस वादे के साथ राजनीति में आई थीं, उसे भूल गई हैं। आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता टीएमसी मुक्त बंगाल बनाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए हैं?
उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति कर रहा है और इसे झूठा गैंग करार दिया।
क्या पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना की जा रही है?
जी हां, पूरी दुनिया भारत की धुरंधर विदेश नीति की सराहना कर रही है।
राष्ट्र प्रेस