शिव ठाकरे ने 'द 50' जीतकर बप्पा के दरबार में किया दर्शन, फैंस के साथ सेल्फी का आनंद लिया
सारांश
Key Takeaways
- शिव ठाकरे ने 'द 50' शो जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
- उन्होंने 50 लाख की राशि एक गरीब किसान को दी।
- सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया।
- फैंस के साथ सेल्फी खींचकर खुशी साझा की।
- शिव का मुकाबला कई दिग्गज कंटेस्टेंट के साथ था।
मुंबई, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीवी रियलिटी शो 'द 50' का विजेता अब सामने आ चुका है। शिव ठाकरे ने 50 मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
शो में प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन अंततः शिव ने फैंस का दिल जीत लिया। जीत के बाद, शिव ठाकरे सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
शिव ठाकरे ने रियलिटी शो 'द 50' की ट्रॉफी के साथ मंदिर में जाकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि शो के पैसे किसी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। यह शो बहुत अच्छा था और जिस जगह मैं आज आया हूं, वो भी बहुत प्यारी है।"
शिव ने बताया कि उन्होंने जीती हुई 50 लाख की राशि एक गरीब किसान को दे दी है। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि उन पैसों से किसी की जिंदगी संवर रही है।"
इस दौरान, शिव ने अपनी ट्रॉफी को लोगों को दिखाया और उसे बार-बार चूमा। फैंस भी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत उत्साहित थे। अभिनेता ने दिल से फैंस का स्वागत किया और ढेर सारी सेल्फी ली। शिव ने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के सामने खड़े होकर अपनी ट्रॉफी की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की।
गौरतलब है कि शो के फाइनल में शिव का मुकाबला मिस्टर फैजू, रजत दलाल, सिंगर काका और कृष्णा श्रॉफ से था। सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए शिव ने ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले, वह बिग बॉस मराठी 2 की भी ट्रॉफी जीत चुके हैं। हालांकि, उन्होंने रियलिटी शो 'द 50' की ट्रॉफी को प्रिंस नरूला के नाम किया। शो में दोनों की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। प्रिंस ने भी अपना टिकट टू फिनाले शिव को दिया था और कहा था कि उन्हें तब और खुशी होगी जब शिव शो की ट्रॉफी जीतकर लाएंगे।