1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे?

सारांश

पंजाब में बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस स्थिति पर चर्चा की है। उनका कहना है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्य बातें

बाढ़ ने पंजाब के जनजीवन को प्रभावित किया है।
किसानों की फसलें बाढ़ में डूब गई हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री संकट में जनता के साथ हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

नई दिल्ली, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के सीमावर्ती जिलों में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें डूब गई हैं और कई गांवों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर एक बयान दिया है।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अभी बाढ़ की स्थिति का तात्कालिक आकलन करना संभव नहीं है, क्योंकि खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें डूबी हुई हैं। गुरुवार को स्थिति की समीक्षा कर हम राज्य सरकार से मिलकर चर्चा करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।"

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा, "पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मुश्किल में हैं और किसान गहरे संकट में हैं।"

शिवराज सिंह ने बताया कि अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ही नहीं, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे उत्तरी राज्यों में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।

शिवराज सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं और अब वे स्वयं गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं खुद किसानों, ग्रामीणों और प्रभावित लोगों से मिलूंगा, उनकी समस्याएं सुनूंगा और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता सुनिश्चित करूंगा।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैंने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री से बात की है। सभी के साथ मिलकर हम इस संकट से निपटने की योजना पर काम कर रहे हैं।"

उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, "केंद्र सरकार पूरी तरह स्थिति पर नजर रखे हुए है और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि किसी भी नागरिक को कोई परेशानी न हो। हम सब एकजुट होकर इस आपदा से निपटेंगे।"

फिलहाल पंजाब समेत कई राज्यों में राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बाढ़ की स्थिति ने कई राज्यों को प्रभावित किया है। केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और समर्थन महत्वपूर्ण है। हमें इस संकट में सभी एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब में बाढ़ की स्थिति क्या है?
पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कब दौरा करेंगे?
वे गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
केंद्र सरकार इस संकट में क्या कर रही है?
केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
    क्या पंजाब में बाढ़ से टूटे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड उपलब्ध कराएगी सरकार? : शिवराज सिंह चौहान (आईएएनएस साक्षात्कार)
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले