28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यह मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाएगा? श्रुति हासन ने साझा किया अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यह मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाएगा? श्रुति हासन ने साझा किया अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो

सारांश

श्रुति हासन ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो के अनुभव को साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने सफर की चुनौतियों और उनकी कला के प्रति लगाव को बयां किया है। यह लेख उनके संगीत में नए कदम और उन्हें मिले अवसरों के बारे में है, जो प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

मुख्य बातें

श्रुति हासन ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो के अनुभव को साझा किया।
उन्होंने वाराणसी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया।
लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने गाने को तैयार किया।
गाने की ऑडियो पहले ही रिलीज की गई है।
उनकी मेहनत और संघर्ष युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

नई दिल्ली, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। एक कलाकार बनने और प्रसिद्धि हासिल करने के लिए व्यक्ति को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। पर्दे के पीछे की कड़ी मेहनत का अनुभव तभी होता है जब कोई स्वयं उस यात्रा का हिस्सा बनता है।

इसी तरह का अनुभव श्रुति हासन ने भी किया है और उन्होंने बताया कि एक स्वतंत्र गायक के लिए म्यूजिक बनाने में क्या-क्या करना पड़ता है।

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं श्रुति हासन एक बड़ा नाम हैं, और अब वे एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के गाने में अपनी आवाज दी है, और उन्हें पहली बार ग्लोबट्रॉटर के लॉन्च पर बड़ी हस्तियों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला। श्रुति ने अपने पहले सिंगल के निर्माण पर एक भावुक पोस्ट साझा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मैं यह गाना कभी साझा नहीं करती अगर वह खूबसूरत शाम न होती। हमें हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने का सौभाग्य मिला, लेकिन उस तालियों से पहले का सन्नाटा ही कला और कलाकार के मिलन की असली जगह होती है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जब मैं वाराणसी/ग्लोबट्रॉटर के लिए इस बेहतरीन ट्रैक को रिकॉर्ड कर रही थी, तो म्यूजिशियन काला भैरवा ने कहा कि मुझे आपका गाना "एज" बहुत पसंद है और एक स्वतंत्र संगीतकार के तौर पर यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब कभी भी मेरी किस्मत चमकी, तो यह वीडियो मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाएगा।"

उन्होंने बताया कि यह वीडियो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड किया था और म्यूजिशियन करन पारीख को भेजा था, और कहा था कि इस पर काम करते हैं। उन्होंने लिखा, "मेरी इस यात्रा में मेरा साथ देने वाले सभी संगीतकारों का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।"

बता दें कि एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के लिए श्रुति हासन ने म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी के साथ मिलकर गाने को आवाज दी है। अब तक केवल गाने की ऑडियो रिलीज की गई है। फैंस को श्रुति का सिंगिंग टैलेंट बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ ही 'वाराणसी' का पोस्टर भी शनिवार की देर शाम को रिलीज किया गया है, जिसमें महेश बाबू बैल पर सवार, हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म 2027 में पर्दे पर आएगी और प्रियंका का पहला लुक भी रिवील हो चुका है, लेकिन अभी उनके लुक का टीजर रिलीज होना बाकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि श्रुति हासन का सफर प्रेरणादायक है। वे न केवल एक सफल कलाकार हैं, बल्कि उन्होंने संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और संघर्ष युवा कलाकारों के लिए एक उदाहरण है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रुति हासन का नया म्यूजिक वीडियो कब रिलीज हुआ?
श्रुति हासन का नया म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने सफर को साझा किया है।
श्रुति हासन ने किस फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया है?
श्रुति हासन ने एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के लिए गाना रिकॉर्ड किया है।
क्या श्रुति हासन ने अकेले ही अपना गाना रिकॉर्ड किया?
नहीं, उन्होंने म्यूजिशियन काला भैरवा के साथ मिलकर गाना रिकॉर्ड किया है।
क्या लॉकडाउन के दौरान उनका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था?
हाँ, श्रुति हासन ने यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड किया था।
श्रुति हासन के गाने को फैंस ने कैसे रिस्पांस दिया है?
फैंस को श्रुति हासन का सिंगिंग टैलेंट बहुत पसंद आ रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले