11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुखविंदर सिंह से एआर रहमान ने मांगी थी माफी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुखविंदर सिंह से एआर रहमान ने मांगी थी माफी?

सारांश

सुखविंदर सिंह, जिनकी आवाज़ ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाई दी है, 18 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके करियर में कई महत्वपूर्ण मोड़ आए हैं, जिनमें एआर रहमान के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी शामिल है। जानें उनके जीवन के अनकहे किस्से और संगीत की दुनिया में उनकी अहमियत।

मुख्य बातें

सुखविंदर सिंह की आवाज़ ने भारतीय संगीत को नई ऊँचाई दी है।
उनका करियर 1990 के दशक से शुरू हुआ और आज भी सक्रिय हैं।
रहमान के साथ उनके सहयोग ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
उन्होंने कई प्रमुख सितारों के लिए गाया है।
उनकी कहानी संघर्ष और सफलता की प्रेरणा देती है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। सुरों के जादूगर सुखविंदर सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी शानदार आवाज और विशिष्ट गायन शैली से भारतीय सिनेमा को अनगिनत यादगार गाने दिए हैं। उनकी कला ने न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर भी उन्हें ख्याति दिलाई है। 1990 के दशक में अपनी प्रतिभा से जलवा बिखेरने वाले सुखविंदर सिंह आज भी भारतीय संगीत जगत के एक प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं। वे 18 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे।

सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ। उन्होंने छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर फिल्म 'अभिनेत्री' का गाना "सा रे गा मा पा" गाया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

1990 के दशक के मध्य में उन्होंने विश्व भ्रमण कर विभिन्न संगीत शैलियों को समझने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी एल्बम 'मुंडा साउथहॉल दा' रिलीज की और मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ भी काम किया।

उनका पहला बॉलीवुड गीत "आ जा सनम" था, जो 1991 की 'खिलाफ' फिल्म में गाया गया, लेकिन यह गाना ज्यादा चर्चित नहीं रहा। हालांकि, साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैंया-छैंया’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने सुखविंदर सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया। इस गीत के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

इसके बाद से सुखविंदर सिंह के हिट गानों का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने '1947: अर्थ', 'बीवी नंबर 1', 'दिल्लगी', 'जानवर', और कई अन्य फिल्मों में हिट गाने दिए।

सुखविंदर सिंह ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और अन्य बड़े सितारों के लिए भी प्लेबैक किया है। संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ उनकी साझेदारी बेहद सफल रही, जिसमें 'रामता जोगी', 'ताल से ताल मिला', 'रुत आ गई रे' जैसे कई सुपरहिट गाने शामिल हैं।

सुखविंदर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उन्होंने एआर रहमान के साथ फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘जय हो’ गाया। इस गीत ने उन्हें ऑस्कर, ग्रैमी और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड दिलाए।

सुखविंदर सिंह की सफलता के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी जुड़ा हुआ है। जानकर हैरानी होगी कि इस दिग्गज सिंगर से एक बार खुद एआर रहमान को भी माफी मांगनी पड़ी थी। वाकया यह है कि जब एआर रहमान को 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, तब वह सुखविंदर सिंह का नाम लेना भूल गए थे, जो इस गाने के गायक थे। बाद में एआर रहमान ने इस पर एक इंटरव्यू में अफसोस जताते हुए सुखविंदर सिंह से माफी मांगी थी।

अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज से उन्होंने भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाई दी। वे आज भी एक लोकप्रिय पार्श्वगायक के रूप में पहचाने जाते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेहनत और सफलता की अनगिनत परतें हैं, जो हमें प्रेरित करती हैं।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुखविंदर सिंह का जन्म कब हुआ?
सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ।
सुखविंदर सिंह ने अपना पहला बॉलीवुड गाना कब गाया?
सुखविंदर सिंह ने अपना पहला बॉलीवुड गाना "आ जा सनम" 1991 में गाया।
सुखविंदर सिंह को किस गाने के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला?
उन्हें 'दिल से' फिल्म के गाने 'छैंया-छैंया' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
एआर रहमान ने सुखविंदर सिंह से क्यों माफी मांगी थी?
एआर रहमान ने सुखविंदर सिंह से माफी मांगी थी क्योंकि उन्होंने 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड मिलने के दौरान उनका नाम लेना भूल गए थे।
सुखविंदर सिंह की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या हैं?
सुखविंदर सिंह ने कई हिट गाने गाए हैं और उन्हें ऑस्कर, ग्रैमी और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले