1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैसलमेर में 'बॉर्डर-2' की पूरी टीम ने तनोट माता का आशीर्वाद लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैसलमेर में 'बॉर्डर-2' की पूरी टीम ने तनोट माता का आशीर्वाद लिया?

सारांश

जैसलमेर में सनी देओल, वरुण धवन और अन्य सितारों की टीम ने तनोट माता मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उनका पहला गाना 'घर कब आओगे' अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सोनू निगम की खुशी भी नजर आ रही है। क्या यह गाना दर्शकों का दिल जीत पाएगा?

मुख्य बातें

सनी देओल और वरुण धवन जैसे सितारे जैसलमेर में फिल्म की टीम का हिस्सा हैं।
गाने 'घर कब आओगे' की भव्य लॉन्चिंग होगी।
सोनू निगम ने गाने के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।

जैसलमेर, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है, लेकिन उससे पहले फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' चर्चा का विषय बना हुआ है।

'घर कब आओगे' गाने का ऑडियो पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन इसका वीडियो जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के पास लोंगेवाला में शुक्रवार शाम को रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर गायक सोनू निगम गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

'बॉर्डर-2' के गाने 'घर कब आओगे' की भव्य लॉन्चिंग के लिए फिल्म की संपूर्ण स्टारकास्ट और गायक जैसलमेर पहुँच चुके हैं। एयरपोर्ट पर सोनू निगम, वरुण धवन, भूषण कुमार, अहान शेट्टी और निधि दत्ता को भी देखा गया। पहले फिल्म की पूरी टीम भारत-पाक सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर में दर्शन के लिए जाएगी और फिर गाने की भव्य लॉन्चिंग में शामिल होगी। सनी देओल भी म्यूजिक लॉन्च में उपस्थित रहेंगे।

सोनू निगम ने म्यूजिक लॉन्च से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "यह गाना मैंने 30 साल पहले गाया था और अब पुनः ऐसा ही गाना गाने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए बहुत खुशी की बात है और यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है।" उन्होंने आगे बताया कि यह उनका पहला मौका है जब वे तनोट माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह उनके लिए एक विशेष अवसर है।

गाने की लॉन्चिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात देश के जवान भी शामिल होंगे और उन्हीं के समक्ष गाने की लॉन्चिंग की जाएगी। इससे पहले फिल्म का टीजर भी भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था, जिसमें सनी देओल की आँखें नम थीं।

गौरतलब है कि फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है। इस युद्ध में भारतीय वायुसेना का बड़ा योगदान रहा था, जिसने पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था। फिल्म बॉर्डर में भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को दर्शाया गया था, लेकिन उसमें ध्यान थल सेना पर था, जबकि बॉर्डर-2 में वायुसेना और थल सेना दोनों के महत्वपूर्ण योगदान को दिखाया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के लिए भी एक मान्यता है। यह याद दिलाता है कि हमारे सैनिकों की वीरता और बलिदान को सहेजने का यह एक अद्भुत अवसर है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बॉर्डर-2 कब रिलीज हो रही है?
फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'घर कब आओगे' गाना कब लॉन्च होगा?
'घर कब आओगे' गाने का वीडियो जैसलमेर में शुक्रवार शाम को लॉन्च किया जाएगा।
क्या सोनू निगम इस गाने के लिए खास उत्साहित हैं?
जी हां, सोनू निगम ने कहा है कि यह गाना उनके लिए बहुत खास है और इसे गाना उनके लिए खुशी की बात है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले