11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तरनतारन में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में चली गोली, महिला की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तरनतारन में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में चली गोली, महिला की मौत हुई?

सारांश

तरनतारन में दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में एक महिला की गोली लगने से मृत्यु हो गई। आरोपी, पूर्व कांग्रेसी सरपंच का बेटा, पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह घटना पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का कारण बनी है।

मुख्य बातें

दीपावली की रात एक महिला की गोली लगने से मौत हुई।
आरोपी पूर्व कांग्रेसी सरपंच का बेटा है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव धगाना में दीपावली की रात एक साधारण विवाद ने ख़ूनी मोड़ ले लिया। पटाखे फोड़ने और डीजे बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। गोली पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी द्वारा चलाई गई, जो इस समय पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मृतका के नाम का खुलासा मनदीप कौर के रूप में हुआ है। पीड़िता के पति मनजिंदर सिंह ने बताया कि रात में उनके बच्चे गली में पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी, जो ट्रैक्टर पर लगे डेक पर नशे की हालत में बैठा था, वहां पहुंचा और बच्चों से बदसलूकी करने लगा। जब मनजिंदर सिंह और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो गग्गी गुस्से में वहां से चला गया।

कुछ समय बाद वह अपने घर से राइफल लेकर लौट आया और बिना किसी चेतावनी के सीधे मनदीप कौर पर गोली चला दी। गोली लगने से मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार का राजनीतिक रसूख है, जिसके चलते वह कई बार विवादों में रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कठोर सजा की मांग की।

सूचना मिलते ही सदर पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि हमने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

दीपावली की खुशियों के बीच घटित यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
अभी तक आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्या मृतका के परिवार ने कोई मांग की है?
हाँ, मृतका के परिवार और रिश्तेदारों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले