18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतरने से डर रहे हैं? : शाहनवाज हुसैन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतरने से डर रहे हैं? : शाहनवाज हुसैन

सारांश

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे हार से बचने के लिए बहाने बना रहे हैं। क्या तेजस्वी सच में चुनावी मैदान में उतरने से डर रहे हैं? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव पर भाजपा का कड़ा हमला।
राजद की हार के संकेत।
एनडीए की जीत की संभावना।
केंद्रीय मंत्रियों की चुनावी जिम्मेदारी।
इंडिया अलायंस के खिलाफ भाजपा का मजबूत मोर्चा।

पटना, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में हारने वाले हैं, इसलिए वे बहाने खोजने लगे हैं।

राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान, शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि तेजस्वी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं और चुनावी मैदान में उतरने से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव रिंग में उतरने से पहले रेफरी पर सवाल उठा रहे हैं।”

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की हार का दावा करते हुए भाजपा के नेता ने कहा कि हार तो तय है। राजद को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा और महागठबंधन की महाहार होगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।

भाजपा नेता ने बिहार की डबल इंजन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा और बिहार में हमारी सरकार एक बार फिर बनेगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान हमारे चुनाव प्रभारी हैं और विनोद तावड़े उनके साथ हैं। दोनों सभी सहयोगी दलों से मुलाकात करेंगे और रणनीति बनाएंगे।

इंडिया ब्लॉक पर तंज कसते हुए हुसैन ने कहा कि हमारा गठबंधन इंडिया अलायंस के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा है। हम एकजुट हैं और बिहार की जनता का भरोसा हमारे साथ है।

गौरतलब है कि चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की।

मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए तावड़े ने लिखा कि सुशासन और विकास का आधार बिहार में फिर से एक बार बनेगी एनडीए सरकार। बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ एनडीए के सहयोगी दल 'हम' के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से भेंट की और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई। एनडीए के सभी दल बिहार को सुशासन और विकास के मार्ग पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और राजद के बीच की यह प्रतिस्पर्धा दर्शाती है कि अगले विधानसभा चुनाव में क्या संभावनाएं हो सकती हैं। जनता का विश्वास और पार्टी की रणनीतियाँ इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतरने से डरते हैं?
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अनुसार, तेजस्वी यादव हार का बहाना बना रहे हैं और चुनावी मैदान में उतरने से डर रहे हैं।
भाजपा का चुनावी रणनीति क्या है?
भाजपा ने एनडीए के तहत अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले