16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का ऐलान हो गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का ऐलान हो गया है?

सारांश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। यह छात्रों और विद्यालयों के लिए तैयारी का एक सुनहरा अवसर है।

मुख्य बातें

परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

प्रयागराज, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

परिषद की सचिव भावना सिंह के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले वर्ष की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम का पहले से ऐलान किया गया है ताकि विद्यालयों और विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने कहा है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।

हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा, जो 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी को प्रारंभिक हिंदी और संस्कृत, 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान और 21 फरवरी को गृहविज्ञान एवं सिलाई जैसे विषयों की परीक्षाएं होंगी। गणित, विज्ञान, कला, संस्कृत, संगीत और कंप्यूटर विषयों की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह तक संपन्न होंगी। अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा का आरंभ भी 18 फरवरी को सामान्य हिंदी विषय से होगा। अगले दिन यानी 19 फरवरी को भौतिक विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान आदि विषयों की परीक्षा होगी। 20 फरवरी को समाजशास्त्र एवं कृषि विज्ञान, 23 फरवरी को अंग्रेजी, 24 फरवरी को जीवविज्ञान और गणित की परीक्षाएं होंगी।

इसके अलावा, 27 और 28 फरवरी को अर्थशास्त्र, संगीत, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। मार्च के पहले सप्ताह में वाणिज्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और कंप्यूटर जैसे विषयों की परीक्षाएं संपन्न होंगी।

यूपी बोर्ड ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिला विद्यालय निरीक्षक इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से प्रचारित करें और विद्यालयों को इसकी प्रति उपलब्ध कराएं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई थीं, जबकि इस बार कार्यक्रम को एक सप्ताह पहले घोषित किया गया है।

-- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/एएसएच

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कब शुरू होंगी?
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
परीक्षाएं कब तक चलेंगी?
परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।
हाईस्कूल की पहली परीक्षा कौन सी होगी?
हाईस्कूल की पहली परीक्षा हिंदी विषय की होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले