18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अगले 25 सालों का विजन है स्वर्णिम उत्तराखंड का निर्माण? : सीएम पुष्कर धामी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अगले 25 सालों का विजन है स्वर्णिम उत्तराखंड का निर्माण? : सीएम पुष्कर धामी

सारांश

देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की रजत जयंती समारोह में विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अगले 25 वर्षों के विजन और राज्य के क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

मुख्य बातें

उत्तराखंड का विकास हर क्षेत्र में हो रहा है।
नई पर्यटन नीति रोजगार सृजन में सहायक है।
ऑल-वेदर सड़कों का निर्माण हो रहा है।
डिजिटल उत्तराखंड आकार ले रहा है।
25 वर्षों का विजन निर्धारित किया गया है।

देहरादून, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित होकर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि हमारा नया राज्य इतनी तेजी से विकसित हो पाएगा। यह सभी आंदोलनकारियों, मातृशक्ति और युवाओं का योगदान है कि आज हमारा राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। जहां पहले सड़कें बनाना कठिन था, वहां अब ऑल-वेदर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। संचार जहां कभी सपना था, अब वहां डिजिटल उत्तराखंड आकार ले रहा है। अब युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ता, वे यहीं रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे सामने अगले 25 वर्षों का विजन है, स्वर्णिम उत्तराखंड का निर्माण। हमने एक स्पष्ट दिशा निर्धारित की है। पर्यटन, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में कार्य करने की योजना है। विशेषकर आध्यात्मिक राजधानी में अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि अगले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। नई पर्यटन नीति लागू होने के बाद प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो निश्चित रूप से रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगी।

इससे पहले, सीएम पुष्कर धामी ने देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव पर 'उत्तराखण्ड@ 25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव' कार्यक्रम में नीति (चमोली) में आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं, उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों, एस्ट्रो टूर गाइड, टूर मैनेजर और काला नाग चोटी का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों और आईटीबीपी के 13 सदस्यीय दल को सम्मानित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड के विकास के लिए कौन से क्षेत्र प्राथमिकता में हैं?
मुख्यमंत्री ने पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है।
उत्तराखंड में नई पर्यटन नीति का क्या महत्व है?
नई पर्यटन नीति से 5,500 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो रोजगार सृजन में सहायक होंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले