21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है? : हरीश रावत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है? : हरीश रावत

सारांश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का रूप दे दिया है। इस लेख में हम उनकी टिप्पणियों और राज्य की वर्तमान स्थिति की चर्चा करेंगे।

मुख्य बातें

भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का रूप देने का आरोप आपदा प्रबंधन में कमी राजनीतिक नेताओं की आपसी संबंधों की जटिलता

देहरादून, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि राज्य की सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार में बदल दिया है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा, "उत्तराखंड की सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का रूप दे दिया है। जब सत्ता में भ्रष्टाचार होता है, तो उसे शिष्टाचार माना जाता है। विपक्ष में रहकर सही बात कहने पर भी आपको भ्रष्टारी समझा जाता है।"

सीबीआई द्वारा नोटिस मिलने पर हरीश रावत ने कहा, "वे हमारे मित्र हैं, जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, वे हमारे पास आते हैं। इस बार भी आए हैं और हम उनके सम्मान का सम्मान करेंगे। मैंने उनसे अक्तूबर में मिलने का आग्रह किया है। यह सब चलता रहता है, लेकिन अब बहुत हो गया है। मुझे लगा था कि उम्र हो गई है और मुझे शायद इन चीजों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन हमारे मित्र हमें सम्मान देना चाहते हैं। उनका स्वागत है।"

सिर्फ कांग्रेस नेताओं को ही सीबीआई और ईडी के नोटिस मिलने पर हरीश रावत ने कहा कि ऐसे कई नेता हैं, जिन्हें भाजपा महाभ्रष्ट कहती थी। आज वे सभी नेता भाजपा का हिस्सा हैं और उन्हें जैसे क्लीन चीट दे दी गई है। भाजपा के वाशिंग मशीन में बड़ी ताकत है।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड आपदा से जूझ रहा है। देहरादून की आपदा हमें कई चेतावनी दे रही है। पहले आपदा पहाड़ों में आती थी। 2013 में भी आपदा आई थी, लेकिन देहरादून पर उसका असर नहीं था। लेकिन इस बार देहरादून को भारी नुकसान हुआ है। देहरादून की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार और बड़ी संस्थाओं ने कोई योजना नहीं बनाई है।

अगर अधिकारी मंत्रियों के फोन नहीं उठा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि शासन प्रभावहीन हो चुका है।

उन्होंने कहा, अधिकारी अगर मंत्रियों के फोन नहीं उठा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि शासन प्रभावहीन हो चुका है। मुख्यमंत्री आपदा के बाद दौरा कर रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन बड़े पैमाने पर टूटे पुलों का कारण क्या है। क्या वे कमजोर बनाए गए थे। इसका जवाब सरकार को देना होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड सरकार पर हरीश रावत ने क्या आरोप लगाए हैं?
हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है।
क्या भाजपा नेता भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं?
हरीश रावत ने कहा कि कई नेता, जिन्हें पहले भाजपा महाभ्रष्ट कहती थी, आज भाजपा का हिस्सा हैं।
आपदा प्रबंधन को लेकर रावत का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि देहरादून में आपदा के बाद सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले