10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर नाकामियों को छिपा रहा विपक्ष? : रोहन गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर नाकामियों को छिपा रहा विपक्ष? : रोहन गुप्ता

सारांश

अहमदाबाद में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए यह रणनीति अपना रहा है। जानिए इस विवाद पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

विपक्ष वोट चोरी के आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को छिपा रहा है।
जनता अब कांग्रेस के नैरेटिव से विमुख हो रही है।
बिहार में स्टालिन को माफी मांगनी होगी।
सनातन धर्म का इतिहास जानना जरूरी है।
भाजपा और पीएम मोदी जनता का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं।

अहमदाबाद, 27 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा जवाब दिया, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि गुजरात मॉडल आदर्श नहीं, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है।

रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दल वोट चोरी का आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे देश देख रहा है।

भाजपा नेता ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। 2014 में गुजरात में भाजपा की सरकार थी और केंद्र में कांग्रेस की। जनता कांग्रेस पार्टी के नैरेटिव से विमुख हो रही है। जब तक आप यह नहीं समझेंगे, आपको हर राज्य में वोट चोरी ही दिखाई देगी। जनता जानती है कि कांग्रेस का एजेंडा देशहित में नहीं है। ऐसे में जनता आपको वोट क्यों देगी? कोई कारण तो बताएं। आप वोट चोरी की बातें करते रहें, भाजपा और पीएम मोदी जनता का विश्वास जीतते रहेंगे।

उन्‍होंने कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के शामिल होने पर कहा कि पहले स्टालिन को बिहार में जाकर दो चीजों के लिए माफी मांगनी होगी। उन्‍होंने बिहार के लोगों का अपमान किया था, देश की जनता जानती है, इसलिए वोट चोरी के आरोप लगाते हैं। उन्‍हें समझाना पड़ेगा कि इस प्रकार के बयान के बाद अगर स्टालिन वहां जा रहे हैं तो बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। दूसरी बात, उनकी पार्टी के एक नेता ने सनातन का अपमान किया था। आज तक कांग्रेस ने उसकी माफी नहीं मांगी। स्टालिन बिहार की जनता से उसके लिए माफी मांगेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना और प्राचीन है। कहीं ना कहीं हमारे देश में पहले जो भी सरकारें रहीं, उन्‍होंने सनातन के इतिहास को दबाने का काम किया। अब सनातन मजबूती से विश्व में आगे आ रहा है, तब सनातन का प्राचीन इतिहास हर भारतीय को जानना जरूरी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर हमेशा चलता है। लेकिन हमें यह समझना होगा कि इन आरोपों के पीछे का सच क्या है। जनता की नज़र में जो भी गलत है, उसे उजागर करना जरूरी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहन गुप्ता ने राहुल गांधी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।
क्या कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में स्टालिन को माफी मांगनी चाहिए?
गुप्ता के अनुसार, स्टालिन को बिहार में जाकर दो चीजों के लिए माफी मांगनी होगी।
सनातन धर्म के बारे में रोहन गुप्ता का क्या कहना है?
गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म का प्राचीन इतिहास जानना हर भारतीय के लिए जरूरी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले