क्या योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं?

Click to start listening
क्या योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने संविधान के मूल्यों और विकास पर प्रकाश डाला। यह पत्र प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ-साथ एक समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है।

Key Takeaways

  • योगी आदित्यनाथ का पत्र प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।
  • संविधान के मूल्यों का सम्मान आवश्यक है।
  • युवाओं को विकास में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
  • सरकार समतामूलक राज्य के निर्माण के प्रति संकल्पित है।
  • गणतंत्र दिवस का महत्व संविधान की भावना को दर्शाता है।

लखनऊ, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। 'योगी की पाती' शीर्षक वाले इस पत्र में मुख्यमंत्री ने संविधान के मूल्यों, सुशासन, विकास और गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर करते हुए प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र की शुरुआत मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों संबोधन से करते हुए कहा, "हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार इन मूल्यों को केंद्र में रखकर एक ऐसे उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है जहां अन्नदाताओं के खेत लहलहा रहे हैं, महिलाएं सशक्त होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं, युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंच रहा है। आज उत्तर प्रदेश डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर जी के संविधान की मूल भावना के अनुरूप सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है।"

सीएम योगी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हमें अपने महान राष्ट्र की लंबी संवैधानिक यात्रा और लोकतंत्र की शक्ति का स्मरण कराता है। लोकतांत्रिक आदर्शों और विविधता में एकता के संवैधानिक मार्गदर्शक मूल्यों को आधार बनाकर हम सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समरस एवं समतामूलक राज्य के निर्माण में जुटी है। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त अनुभव करे।

सीएम योगी ने पत्र में आगे लिखा, "गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मैं विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लें। संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें जिससे राष्ट्र निरंतर उपलब्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। आपके परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना के साथ हम 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेंगे। सभी प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हृदय से शुभकामनाएं।

Point of View

बल्कि यह सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी है।
NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

गणतंत्र दिवस पर योगी का पत्र किस विषय पर था?
योगी का पत्र संविधान के मूल्यों, सुशासन, विकास और गणतंत्र दिवस के महत्व पर केंद्रित था।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से क्या अपील की?
उन्होंने युवाओं से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Nation Press