27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी? योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी? योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर समस्या का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी होना चाहिए। यह कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित हुआ, जहाँ सीएम ने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

मुख्य बातें

योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की जमीन की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
जनता दर्शन में 200 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई।
महिलाओं की संख्या अधिक रही।
सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा।
किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गोरखपुर, 30 नवंबर (आईएएएस)। गोरखपुर में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।"

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण करें। इसके पहले शनिवार को भी सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों के मुद्दे सुने थे।

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान, मुख्यमंत्री ने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।

सीएम ने आश्वासन दिया कि वह सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण किया जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायत की जिस पर सीएम योगी ने सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई गरीब की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे कठोर सजा दी जाए। गरीब की जमीन पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी मामले में पीड़ित को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा है तो इसकी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन में अंबेडकरनगर से आई एक महिला ने बाजार गए अपने बच्चे का साइकिल सहित गायब होने की पीड़ा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रकरण को संवेदनशीलता से लिया जाए और बच्चे का पता लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

एक महिला द्वारा किडनी के इलाज में डायलिसिस कराने की जरूरत और उसके लिए धनराशि न होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि डायलिसिस के लिए पैसे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने महिला को यह कहते हुए भरपूर आत्मीय संबल दिया, 'घबराओ मत, उपचार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।' मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों को चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से जनता दर्शन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और अधिकारों की पूर्ति ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के सुशासन का आधार है। लोक-कल्याण हेतु दृढ़ संकल्पित महाराज जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं एवं अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में समानता और न्याय की भावना को भी बल देता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
जनता दर्शन में कितने लोगों की समस्याएं सुनी गईं?
मुख्यमंत्री ने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।
क्या महिलाओं की संख्या अधिक थी?
जी हां, जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
सीएम ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
सीएम ने अधिकारियों को हर समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।
क्या गरीबों की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?
बिल्कुल, मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले