26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता ने प्रमोद महाजन की जयंती पर श्रद्धांजलि दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता ने प्रमोद महाजन की जयंती पर श्रद्धांजलि दी?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान और राजनीति में उनके आदर्शों को याद किया गया। आइए जानते हैं उनके विचार और योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

प्रमोद महाजन का योगदान भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण है।
उनका जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।
राजनीतिक आदर्शों को मानने का महत्व है।
मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि देकर सम्मान व्यक्त किया।
महाजन जी की दूरदर्शिता आज भी प्रेरणास्रोत है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठक, समर्पण की प्रतिमूर्ति और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले स्वर्गीय प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन। आपका राजनीतिक जीवन अद्वितीय निष्ठा, साहस और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। आपने भारतीय राजनीति में कार्यकुशलता और दूरदर्शिता का जो मानक स्थापित किया, वह आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपके योगदान और विचार सदैव हमारे पथप्रदर्शक बने रहेंगे।

सीएम योगी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय राजनेता एवं ओजस्वी वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजनीतिक आदर्श से युक्त उनका जन-समर्पित जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके विचार हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य व भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें नमन! जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, संगठन के लिए उनका समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय जननेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. प्रमोद महाजन की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले दृढ़ निश्चयी, संकल्पवान जनसेवक के रूप में आप सदैव जन-जन की स्मृतियों एवं हृदय में रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता व उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे। यह एक सकारात्मक संकेत है कि राजनीतिक नेता अपने पूर्वजों की कड़ी मेहनत और योगदान को मानते हैं। यह हमें एकजुटता की भावना और प्रेरणा देता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रमोद महाजन कौन थे?
प्रमोद महाजन भारतीय राजनीति में एक प्रमुख नेता थे, जो भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापक रहे हैं।
प्रमोद महाजन की जयंती कब है?
प्रमोद महाजन की जयंती 30 अक्टूबर को मनाई जाती है।
कौन-कौन से नेताओं ने श्रद्धांजलि दी?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी।
प्रमोद महाजन का योगदान क्या था?
उनका योगदान भारतीय राजनीति में संगठन और नेतृत्व के मानकों को स्थापित करना था।
महाजन जी को क्यों याद किया जाता है?
उन्हें उनकी दूरदर्शिता, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले