क्या विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश आवश्यक है?: रक्षा खडसे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश आवश्यक है?: रक्षा खडसे

सारांश

क्या आप जानते हैं कि युवा भारत के विकास में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? रक्षा खडसे ने इस पर जोर दिया है। जानिए इस कार्यक्रम का महत्व और युवाओं के विचारों को समाहित करने की आवश्यकता के बारे में।

मुख्य बातें

युवाओं का योगदान विकास में महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री का संवाद युवाओं को प्रोत्साहित करेगा।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
युवाओं की विचारधारा को महत्व दिया जा रहा है।
विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि एक साथ आए हैं।

नई दिल्ली, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में युवाओं के विचारों का समावेश होना अनिवार्य है।

राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए रक्षा खडसे ने कहा, "युवाओं में अद्भुत उत्साह नजर आ रहा है। जब हम विकसित भारत की चर्चा करते हैं, तो उसमें युवाओं के विचारों का समावेश होना चाहिए। इस उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका दूसरा संस्करण चल रहा है। हम इस कार्यक्रम को विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के माध्यम से मनाते हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।"

इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की अदिति ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि मैं भारत सरकार का धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। हम प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें गर्व है कि हम अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पंजाब के राजेंद्र प्रिय सिंह बैंस ने कहा कि मैं युवाओं की सरकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका पर विचार लेकर आया हूं। मैंने कल भी अपना विचार साझा किया था। इस पर चर्चा भी होनी है। मैं सरकार के इस प्रयास की सराहना करता हूं।

पंजाब की आयुषी भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने विचार रखने का मंच मिल रहा है, केंद्रीय मंत्री समय निकालकर हमारी बात सुन रहे हैं। प्रधानमंत्री के सामने हमारे विचार आएंगे। यह बहुत बड़ा अवसर है।

उत्तर प्रदेश से आए अमन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है, जो हमें जिंदगी भर प्रेरित करेगा।"

गुजरात के हर्षु पांड्या ने कहा कि विकसित भारत कार्यक्रम देश के युवाओं को एक साथ जोड़ने का एक माध्यम है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का धन्यवाद करते हैं।

राजस्थान के अश्विनी कुमार झिंगड़ ने कहा कि मैं भारत सरकार के युवा और कार्यक्रम मंत्रालय का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। इस कार्यक्रम ने देशभर के युवाओं को अपनी बात रखने का एक राष्ट्रीय मंच दिया है और इसके माध्यम से सभी एक साथ आए हैं।

तेलंगाना की जाह्नवी ने कहा, भारत मंडपम में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ही पूरे देश के प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ एकत्रित होने और अपनी बात रखने का अवसर मिला है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विकसित भारत कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना है।
क्या प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे?
हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन से राज्य के युवा शामिल हैं?
इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले