रयान टेन डेशकाटे का बयान: संजू सैमसन की चर्चा, अभिषेक शर्मा पर बढ़ा दबाव

Click to start listening
रयान टेन डेशकाटे का बयान: संजू सैमसन की चर्चा, अभिषेक शर्मा पर बढ़ा दबाव

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे। सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने संकेत दिए हैं कि संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है, जिससे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर दबाव बढ़ गया है।

Key Takeaways

  • भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
  • अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
  • रयान टेन डेशकाटे ने संजू सैमसन की बात की है।
  • अगले मैचों में संभावित बदलाव की आवश्यकता।
  • टीम में मानसिक दबाव और चुनौतियाँ हैं।

अहमदाबाद, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह हार भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के अनुसार सबसे बड़ी हार मानी जाती है। इस हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए कि अगले मैच में टीम में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला। अभिषेक शर्मा ने पहली बार खाता खोलने में सफलता पाई, लेकिन वह केवल 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर, तिलक वर्मा ने केवल 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया।

इन दोनों की निरंतर असफलता के बीच संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के सवाल पर डेशकाटे ने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ का बल्लेबाज शीर्ष क्रम में तकनीकी मदद प्रदान करता है। अगले कुछ दिनों में संजू को लेकर चर्चा जारी रह सकती है।

डेशकाटे के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जाने लगी है कि सुपर-8 के अगले 2 मैचों में अभिषेक या तिलक की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

अभिषेक शर्मा के बारे में सहायक कोच ने कहा कि वह फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था। हालांकि, उन्होंने इसे बहाना नहीं माना।

उन्होंने यह भी कहा कि तिलक वर्मा भी उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा की लगातार असफलता और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके रविवार के मुकाबले में खेलने की संभावना थी, लेकिन टीम ने अभिषेक पर भरोसा जताया। हालाँकि, उन्होंने फिर से निराश किया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

Point of View

जो एक अनुभवी बल्लेबाज हैं।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए।
रायन टेन डेशकाटे ने संजू सैमसन के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं और दाएं हाथ का बल्लेबाज होने से तकनीकी मदद मिलती है।
टीम इंडिया को कितने रनों से हार का सामना करना पड़ा?
भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा?
अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्या संजू सैमसन को अगले मैच में मौका मिलेगा?
संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन को अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
Nation Press