26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 के बाद आईसीसी इवेंट में मिली पहली पराजय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 के बाद आईसीसी इवेंट में मिली पहली पराजय

सारांश

टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पहली हार है। जानिए इस मैच में क्या हुआ!

मुख्य बातें

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार मिली।
यह 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पहली हार है।
शिवम दुबे ने 42 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाजों का योगदान कम रहा।
दक्षिण अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य रखा था।
भारत ने 111 रन बनाकर पूरी टीम को खो दिया।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। रविवार को टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। यह आईसीसी इवेंट में 2023 के वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम की पहली हार है।

2023 विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने सभी तीन फॉर्मेट में मिलाकर इस मुकाबले से पहले 17 मैच खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। लेकिन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का विजय रथ थम गया।

दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम केवल 111 रन बनाकर ढेर हो गई। यह टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी हार है।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम सुपर-8 राउंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा ने केवल 15 रन बनाए। तिलक वर्मा का बल्ला फिर से खामोश रहा, और वह महज 1 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर सके।

शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में केवल 22 रन देकर 4 विकेट3 विकेट लिए।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 45 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया की पहली हार कब हुई?
टीम इंडिया की पहली हार 22 फरवरी 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई।
भारत ने इस मैच में कितने रन बनाए?
भारत ने इस मैच में केवल 111 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
इस मैच में डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।
टीम इंडिया ने कितने मैच पहले खेले थे?
टीम इंडिया ने इस मुकाबले से पहले 17 मैच खेले थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले