टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया
सारांश
Key Takeaways
- भारत की टीम ने 111 रन बनाकर हार का सामना किया।
- साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य रखा था।
- शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया।
- जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
- डेविड मिलर की 63 रन की पारी ने साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के विजय रथ को रोका है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, भारत ने ग्रुप स्टेज में जीत का 'चौका' लगाया था।
साउथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार नहीं रही। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही, और उन्होंने केवल 1 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए और फिर मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 चौकों की सहायता से 18 रन बनाये, लेकिन कॉर्बिन बॉश के हाथों आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 18 रन बनाए। रिंकू सिंह ने केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे दिया और खाता नहीं खोल सके।
अर्शदीप सिंह ने भी केवल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह बिना खाता खोले लौट गए। भारत की पूरी टीम सिर्फ 111 रन बना सकी। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं केशव महाराज ने 24 रन में 3 विकेट झटके।
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। क्विंटन डी कॉक केवल 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। कप्तान एडेन मार्करम भी सिर्फ 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के हाथों आउट हुए। रयान रिकेल्टन ने भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
20 रनों पर 3 विकेट खोने के बाद, साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की जोड़ी से पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की मजबूत पारी खेली। इस दौरान मिलर ने 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में सफल रही। भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके।