टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ रखा 188 रन का लक्ष्य

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ रखा 188 रन का लक्ष्य

सारांश

अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। क्या टीम इंडिया इस चुनौती को स्वीकार कर सुपर-8 की शुरुआत कर पाएगी?

Key Takeaways

  • साउथ अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य रखा।
  • डेविड मिलर ने 63 रन की पारी खेली।
  • जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
  • टीम इंडिया की कोशिश सुपर-8 में सफल शुरुआत की होगी।
  • क्विंटन डी कॉक का विकेट जल्दी गिरा।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 188 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वे इस मैच को जीतकर सुपर-8 के अभियान की शानदार शुरुआत करें।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस स्कोर को बनाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हालांकि, साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक ने केवल 6 रन बनाए। इसके बाद, 2.4 ओवर में कप्तान एडेन मार्करम (4) का विकेट भी गिर गया। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।

इस तरह से साउथ अफ्रीकी टीम 20 रन तक आते-आते 3 विकेट खो चुकी थी। लेकिन फिर डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की और टीम को संकट से निकाला।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद, मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े और टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन बनाए।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मारको जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज.

Point of View

NationPress
24/02/2026

Frequently Asked Questions

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ कितने रन का लक्ष्य रखा?
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 188 रन का लक्ष्य रखा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मैच कहाँ खेला जा रहा है?
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में कौन से प्रमुख खिलाड़ी हैं?
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच कब शुरू हुआ?
यह मैच 22 फरवरी 2026 को शुरू हुआ।
Nation Press