28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 188 रन का लक्ष्य रखा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 188 रन का लक्ष्य रखा

सारांश

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 188 रन का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत पर होंगी, जिससे उनका सुपर-8 का अभियान शुरू हो सके। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य रखा।
डेविड मिलर ने 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
टीम इंडिया को अब इस लक्ष्य को हासिल करना है।
यह मैच टी20 वर्ल्ड कप का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 के अपने अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम को इस उच्च स्कोर तक पहुंचाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक ने केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटने का कष्ट सहा। इसके बाद 2.4 ओवर में मेहमान टीम को कप्तान एडेन मार्करम (4) के रूप में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।

साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 रन के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े, जिससे मेहमान टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन का योगदान दिया।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। भारत की गेंदबाजी ने कुछ महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं, लेकिन क्या वे इस लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन कैसा रहा?
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 188 रन का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसमें डेविड मिलर ने सबसे अधिक रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी में कौन प्रमुख थे?
जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन था।
भारत के प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी का प्रमुख योगदान कौन था?
डेविड मिलर ने 63 रन की पारी खेली, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण थी।
क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगा?
यह देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज किस तरह से इस चुनौती का सामना करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले