टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

सारांश

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 188 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। क्या टीम इंडिया इस चुनौती को पार कर पाएगी? जानिए पूरी खबर!

Key Takeaways

  • साउथ अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य रखा।
  • डेविड मिलर ने 63 रन बनाए।
  • जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
  • मैच अहमदाबाद में खेला गया।
  • टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस स्कोर को बनाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

हालांकि, साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक नहीं रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 2.4 ओवर में कप्तान एडेन मार्करम (4) का विकेट भी गिर गया। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी आउट हुए।

साउथ अफ्रीका ने 20 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इस संकट से बाहर निकालने के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 रन बनाए। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

Point of View

NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

साउथ अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए।
भारत के लिए कौन सा गेंदबाज सबसे सफल रहा?
जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए।
डेविड मिलर ने कितने रन बनाए?
डेविड मिलर ने 63 रन की पारी खेली।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल थे?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती शामिल थे।
Nation Press