25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास

सारांश

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस रोमांचक मैच की सभी खास बातें और प्रदर्शन।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
टी20 वर्ल्ड कप में 150 से अधिक रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत।
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।

अहमदाबाद, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को हुए सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्थापित किया है।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में 150 से अधिक रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप में 150 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए अब तक तीन टीमों ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। वर्ष 2021 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुबई में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं इंग्लैंड ने 2022 में एडिलेड में इसी प्रकार की जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने भी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप में यूएई को 10 विकेट से हराया था।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की। इस टीम ने 83 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद, जेसन होल्डर ने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

होल्डर ने 31 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाये, जबकि शेफर्ड ने 37 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका ने जवाब में 16.1 ओवरों में मैच जीत लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर 8 ओवरों में 95 रन की साझेदारी की। क्विंटन ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और उतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई।

कप्तान मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन बनाए और उनकी पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि रिकेल्टन ने 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र सफलता रोस्टन चेज के हाथ लगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका का यह जीत का रिकॉर्ड क्या है?
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में 150 से अधिक रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।
इस मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कैसा रहा?
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 8 विकेट खो दिए।
साउथ अफ्रीका के कौन से खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया?
कप्तान एडेन मार्करम ने 82 रन और क्विंटन डी कॉक ने 47 रन बनाए, जिससे टीम ने आसानी से जीत हासिल की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले