30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, मार्करम की शानदार पारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, मार्करम की शानदार पारी

सारांश

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 विकेट से हराया। कप्तान मार्करम की धमाकेदार पारी ने टीम को जीत दिलाई। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
कप्तान मार्करम ने 82 रन बनाए।
डी कॉक ने 47 रन की पारी खेली।
वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की यह दूसरी जीत थी।

अहमदाबाद, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित किया। गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज द्वारा निर्धारित 177 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक विकेट खोकर 16.1 ओवर में हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीकी टीम को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए केवल 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक ने 24 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेलते हुए रोस्टन चेज का शिकार बने।

इसके बाद, मार्करम को रयान रिकेल्टन का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रनों की अटूट साझेदारी की। मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए। मार्करम की पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाते हुए 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने केवल 37 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए।

कप्तान शाई होप ने 6 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 21 रन का योगदान दिया। शिमरोन हेटमायर को 2 रन पर कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेज दिया।

वेस्टइंडीज 83 रन पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन होल्डर और शेफर्ड की 89 रनों की साझेदारी ने उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट चटकाए। यह साउथ अफ्रीका की सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरी जीत है। पहले उन्होंने भारत को 76 रनों से हराया था।

साउथ अफ्रीका सुपर-8 ग्रुप एक में पहले स्थान पर पहुंच गई है, और उनका नेट रन रेट +2.890 हो गया है। साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत ने टीम इंडिया को भी फायदा पहुंचाया है, जो अब सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। वेस्टइंडीज की हार के बाद नेट रन रेट का दबाव अब भारतीय टीम पर से हटा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे टीम को एक आसान जीत मिली। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में संघर्ष था, और उनकी हार ने उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर करने का खतरा पैदा कर दिया।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका की जीत का मुख्य कारण क्या था?
साउथ अफ्रीका की जीत का मुख्य कारण मार्करम और डी कॉक की धमाकेदार शुरुआत थी, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कैसा रहा?
वेस्टइंडीज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उनके कई बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और सिर्फ एक खिलाड़ी ने अर्धशतक बनाया।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
कप्तान एडेन मार्करम ने 82 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में कौन सबसे प्रभावी था?
लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लेकर सबसे प्रभावी गेंदबाज साबित हुए।
इस जीत ने टीम इंडिया को कैसे प्रभावित किया?
साउथ अफ्रीका की जीत ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए दबाव को कम किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले