6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप 2026: कप्तान मार्करम ने गेंदबाजों की तारीफ की, डी कॉक की पारी सराही

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप 2026: कप्तान मार्करम ने गेंदबाजों की तारीफ की, डी कॉक की पारी सराही

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। कप्तान एडेन मार्करम ने शानदार गेंदबाजी को जीत का श्रेय दिया और डी कॉक की ताबड़तोड़ पारी की सराहना की। जानिए मैच के मुख्य पल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।
कप्तान मार्करम ने गेंदबाजों की सराहना की।
डी कॉक ने 24 गेंदों में 47 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने 177 रनों का लक्ष्य 16.1 ओवर में हासिल किया।
एनगिडी ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए।

अहमदाबाद, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पराजित किया। गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में प्राप्त इस शानदार जीत का श्रेय कप्तान एडेन मार्करम ने अपने गेंदबाजों को दिया। मार्करम ने कहा कि गेंदबाजों ने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की, जिसका टीम को बड़ा लाभ मिला।

जीत के बाद, कप्तान मार्करम ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने वास्तव में बेहतरीन गेंदबाजी की। हम चाहते थे कि मैच में लगातार अच्छी लेंथ और ऊर्जा के साथ गेंदबाजी करें। जब आप मुकाबले में विकेट लेते रहते हैं, तो आप खेल में बने रहते हैं। पावरप्ले में गेंदबाजों का प्रदर्शन मुझे बहुत प्रभावित करता है।"

मार्करम ने बताया कि गर्मी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा, "टॉस जीतना हमारे लिए काफी फायदेमंद रहा। हालांकि, हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन क्षेत्रों में गेंदबाजी की। दिन की गर्मी में इस ऊर्जा के साथ गेंदबाजी करना उतना सरल नहीं है जितना लोग सोचते हैं। गेंदबाजों के प्रदर्शन के लिए मैं उन्हें सलाम करना चाहता हूं।"

मार्करम ने क्विंटन डी कॉक की ताबड़तोड़ पारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह टीम के लिए अच्छी बात है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 24 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्होंने मार्करम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े।

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्करम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 82 रन बनाएं। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले, वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाएं। रोमारियो शेफर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रन बनाए। जबकि, जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश ने 31 रन2 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा ने महज 22 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने किस टीम को हराया?
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।
कप्तान मार्करम ने गेंदबाजों की तारीफ क्यों की?
मार्करम ने कहा कि गेंदबाजों ने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की, जिससे टीम को लाभ मिला।
क्विंटन डी कॉक ने कितने रन बनाए?
क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों में 47 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने रन का लक्ष्य हासिल किया?
साउथ अफ्रीका ने 177 रनों का लक्ष्य 16.1 ओवर में हासिल किया।
लुंगी एनगिडी ने कितने विकेट लिए?
लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले