टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रनों से हराकर सुपर-8 राउंड में जीत हासिल की। जानिए इस मैच के प्रमुख पल और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के बारे में।

Key Takeaways

  • भारतीय टीम 111 रन पर आउट हुई।
  • साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य रखा।
  • डेविड मिलर ने 63 रनों की पारी खेली।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के विजय रथ पर साउथ अफ्रीका ने ब्रेक लगा दिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में जीत का 'चौका' लगाया था।

साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह केवल एक रन ही बना सके। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद मार्को जानसेन की गेंद पर पवेलियन लौटे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू सिंह केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को सीधे ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में मार बैठे और खाता तक नहीं खोल सके।

अर्शदीप सिंह भी केवल एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत की पूरी टीम सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई। शिवम दुबे ने भारत की ओर से 37 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, केशव महाराज ने महज 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डी कॉक केवल 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम भी केवल 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद रयान रिकेल्टन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए।

20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती हुई पारी को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की अहम साझेदारी की। ब्रेविस 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मिलर ने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान मिलर ने 7 चौके और 3 छक्के जमाए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने केवल 24 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट निकाले।

Point of View

जबकि भारत की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी। सभी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है।
NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

भारत की किस पारी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए, जो भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर था।
साउथ अफ्रीका के लिए किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी का नेतृत्व किया।
Nation Press