टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर रोका विजय रथ

सारांश

साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के विजय रथ को रोक दिया, 76 रन से हराकर। जानें मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ी की प्रदर्शन की कहानी।

Key Takeaways

  • साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया।
  • डेविड मिलर का शानदार प्रदर्शन।
  • भारत की बल्लेबाजी में कमी।
  • मार्को जानसेन की गेंदबाजी का प्रभाव।
  • टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को नई रणनीति की आवश्यकता।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत के विजय रथ को साउथ अफ्रीका ने रोक दिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाया था।

साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह केवल एक रन बना सके। वहीं, अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद मार्को जानसेन की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए और कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू सिंह ने केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गेंद को सीधा ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में मार दिया और खाता तक नहीं खोल सके।

अर्शदीप सिंह भी केवल एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। शिवम दुबे ने भारत की ओर से 37 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, केशव महाराज ने महज 24 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डी कॉक केवल 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम भी सिर्फ 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद रयान रिकेल्टन भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए।

20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती हुई पारी को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ब्रेविस 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मिलर ने महज 35 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान मिलर ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके कारण साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाने में सफल रही। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट निकाले।

Point of View

NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

इस मैच में साउथ अफ्रीका का शीर्ष प्रदर्शन कौन सा था?
डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की।
भारत की बल्लेबाजी में क्या कमी रही?
भारत की बल्लेबाजी में शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण टीम दबाव में आ गई और वे केवल 111 रन ही बना सके।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में कौन प्रमुख था?
मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जो साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Nation Press