टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन को मिल सकता है जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा मौका

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन को मिल सकता है जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा मौका

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 का महत्वपूर्ण मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा। संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिल सकता है, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। क्या वह बनेगें टीम इंडिया के हीरो?

Key Takeaways

  • भारत को जीतने की आवश्यकता है सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए।
  • संजू सैमसन के पास चमकने का मौका है।
  • टीम में बदलाव की संभावना है।
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना संजू के लिए खास है।
  • भारतीय बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है।

चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का महत्वपूर्ण मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को शाम 7 बजे खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बनाए रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में बड़ी जीत आवश्यक है।

सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। यह हार सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया के रास्ते को कठिन बना देती है। इसलिए अगले चरण की पहली शर्त जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम नए प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में चिंता का विषय बनी हुई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और मध्यक्रम में रिंकू सिंह अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पिछले मुकाबले में भी ये तीनों बल्लेबाज असफल रहे थे।

इन तीनों में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। संजू ओपनिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। विश्व कप में उन्हें अब तक केवल एक मैच खेलने का अवसर मिला है। ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए संजू ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे।

यदि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को मौका मिलता है, तो यह उनके करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। एक अच्छी पारी उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह सुनिश्चित कर सकती है। वह टीम के हीरो बन सकते हैं।

संजू सैमसन के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना पुराने दिनों की याद दिलाने जैसा है। दरअसल, 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही संजू ने टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। पिछले 11 वर्षों में सैमसन अब तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। किस्मत एक बार फिर उन्हें इसी टीम के खिलाफ मौका देने वाली है। सैमसन इस मैच में प्रभावी पारी खेलकर न केवल अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता भी खोल सकते हैं। सैमसन ने 58 टी20 मैचों में 50 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 1100 रन बनाए हैं।

Point of View

NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मैच कब है?
भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे खेला जाएगा।
संजू सैमसन का टी20 में प्रदर्शन कैसा रहा है?
संजू सैमसन ने 58 टी20 मैचों में 50 पारियों में 1100 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा?
भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा जीत दर्ज करना होगा ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहे।
क्या संजू सैमसन को इस मैच में खेलने का मौका मिलेगा?
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए महत्वपूर्ण है।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं?
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Nation Press