2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अफगानिस्तान ने एशिया कप में टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान ने एशिया कप में टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की?

सारांश

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में शानदार जीत दर्ज की है, जब उन्होंने हांगकांग को 94 रन से हराया। जानिए इस मैच की खास बातें और टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का इतिहास।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का उद्घाटन मैच जीता।
हांगकांग को 94 रन से हराया गया।
सेदिकुल्लाह अटल की शानदार पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मैच में हांगकांग को 94 रन से हराया। यह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 94 रन ही बना सकी।

एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने साल 2022 में शारजाह में हांगकांग के विरुद्ध 155 रन से जीत दर्ज की थी।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है, जिसने साल 2022 में दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से मुकाबला जीता था।

यूएई की टीम साल 2016 में ओमान को 71 रन से शिकस्त दे चुकी है। यह टीम फेहरिस्त में चौथे स्थान पर है, जबकि हांगकांग को साल 2016 में 66 रन से मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर भी है।

शेख जायद स्टेडियम में 9 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली।

इसके अलावा, मोहम्मद नबी ने 33, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 53 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आयुष शुक्ला और किंचित शाह को दो-दो विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में हांगकांग खराब शुरुआत के बाद सिर्फ 94 रन ही बना सकी। बाबर हयात (39) और कप्तान यासिम मुर्तजा (16) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब ने दो-दो विकेट हासिल किए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशिया कप में सबसे बड़ी जीत किसके नाम है?
एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने 2022 में हांगकांग के खिलाफ 155 रन से जीत दर्ज की थी।
अफगानिस्तान की ओर से कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाया?
अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल ने 73 रन की नाबाद पारी खेली।
हांगकांग की टीम ने इस मैच में कितने विकेट खोए?
हांगकांग ने इस मैच में 9 विकेट खोकर 94 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले