30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीती?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीती?

सारांश

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। क्या अफगानिस्तान इस बार वापसी कर पाएगा? जानिए इस मुकाबले की रोचक बातें!

मुख्य बातें

बांग्लादेश ने 2-0 से सीरीज में बढ़त बनाई।
अफगानिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कुछ विकेट लिए लेकिन टीम हार गई।

शारजाह, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में एक और हार का सामना किया है। शुक्रवार को शारजाह में हुए सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से पराजित किया। बांग्लादेश ने पहले टी20 में भी चार विकेट से जीत हासिल की थी।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 147 रन बनाए। इस पारी में इब्राहिम जादरान ने 38 और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन का योगदान दिया। सेदिकुल्लाह अटल ने 23 रन बनाए। नबी ने 12 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 17 गेंदों पर 19 रन की नाबाद पारी खेली।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। बांग्लादेश के लिए कप्तान जाकिर अली ने 32, शमीम हुसैन ने 33 और नुरुल हसन ने 31 रन की पारी खेली। इस तरह बांग्लादेश ने 24 रन पर 3 विकेट खोने के बाद भी मैच जीतने में सफलता पाई।

अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजाई ने 3.1 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट और कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि, इन दोनों के प्रयास अफगानिस्तान की जीत के लिए पर्याप्त नहीं रहे और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

अब बांग्लादेश सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में बड़ी-बड़ी टीमों को हराने वाली अफगानिस्तान एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जगह नहीं बना सकी। टूर्नामेंट की शुरुआत में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमजोर प्रदर्शन के कारण टीम सुपर 4 में भी नहीं पहुंच सकी। बांग्लादेश सीरीज अफगानिस्तान के लिए वापसी का एक मौका था, जिसमें वे सफल नहीं हो सके।

—राष्ट्र प्रेस

पीएके

संपादकीय दृष्टिकोण

अफगानिस्तान की लगातार हार एक चिंता का विषय है। टीम को अपने खेल में सुधार करने की आवश्यकता है। बांग्लादेश की जीत इस बात का प्रमाण है कि सही रणनीति और मजबूत प्रदर्शन से किसी भी टीम को हराया जा सकता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच कब हुआ?
यह मैच 3 अक्टूबर को शारजाह में हुआ।
अफगानिस्तान का प्रदर्शन एशिया कप 2025 में कैसा रहा?
अफगानिस्तान का प्रदर्शन एशिया कप 2025 में बेहद निराशाजनक रहा।
बांग्लादेश ने कितने मैच जीते?
बांग्लादेश ने इस सीरीज में अब तक 2 मैच जीते हैं।
अफगानिस्तान के लिए कौन से खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया?
अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजाई ने 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले