26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुरबाज और जादरान ने अफगानिस्तान को जिम्बाब्वे पर जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुरबाज और जादरान ने अफगानिस्तान को जिम्बाब्वे पर जीत दिलाई?

सारांश

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस हाईस्कोरिंग मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार पारियां खेलीं। जानिए इस मैच के रोमांचक लम्हों के बारे में।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज की।
गुरबाज ने 92 रन बनाए, जबकि जादरान ने 60 रन का योगदान दिया।
सेदिकुल्लाह अटल ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को मजबूत किया।
जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम जीत नहीं सकी।
अफगानिस्तान ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

हरारे, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। रविवार को हरारे में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में अफगानिस्तान ने 9 रन से जीत हासिल करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 15.4 ओवर में 159 रन की शानदार साझेदारी की। गुरबाज ने 48 गेंदों पर 5 छक्के और 8 चौकों के साथ 92 रन बनाए, जबकि वह अपने शतक से महज 8 रन दूर रह गए। उनके आउट होने के बाद जादरान भी जल्दी ही आउट हो गए, जिन्होंने 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाये।

सेदिकुल्लाह अटल ने 15 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों के सहारे नाबाद 35 रन बनाए। शाहीदुल्लाह 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नबी ने 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 31 गेंदों पर 47, कप्तान सिकंदर रजा ने 29 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 51, रेयान बर्ल ने 15 गेंदों पर 37 और टी मुसेकिवा ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन अन्य बल्लेबाजों के योगदान की कमी के कारण टीम 20 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। चारों बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।

अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्ला अहमदजई ने 3, फजलहक फारुकी और फरीद अहमद ने 2-2, जबकि मुजीब उर रहमान और नबी ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच में राशिद खान नहीं खेले, उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी इब्राहिम जादरान ने संभाली। रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेयर ऑफ द मैच और इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट के प्रति देशवासियों की उम्मीदें भी जगी हैं। हमें गर्व है कि हमारी टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन किया है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच का परिणाम क्या था?
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 9 रन से हराकर मैच जीता।
कौन से बल्लेबाजों ने मुख्य योगदान दिया?
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मुख्य योगदान दिया।
क्या अफगानिस्तान ने सीरीज जीती?
हाँ, अफगानिस्तान ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
प्लेयर ऑफ द मैच कौन थे?
रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
अफगानिस्तान की अगली चुनौती क्या होगी?
अफगानिस्तान की अगली चुनौती अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले