10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप में सिर्फ दो देशों से हार चुकी है भारत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप में सिर्फ दो देशों से हार चुकी है भारत?

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने खेल की शुरुआत करने जा रही है। जानिए, किस दो देशों के खिलाफ भारत को मिली हार और कैसे टीम ने अपने पिछले अभियानों में प्रदर्शन किया।

मुख्य बातें

भारत ने अब तक टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में 10 मैच खेले हैं।
2016 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।
2022 में भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार मिली।
2025 में भारत का पहला मैच यूएई के खिलाफ है।
एशिया कप में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार से करने जा रही है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा।

भारत ने अब तक टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो देशों के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा है।

एशिया कप 2016 में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं हारा। उसने बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, और यूएई को हराया था। फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता।

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने ग्रुप मैच को 5 विकेट से जीता, इसके बाद हांगकांग के खिलाफ 40 रन से जीत हासिल की।

हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

4 सितंबर 2022 को पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट शेष रखते हुए मैच जीत लिया।

6 सितंबर 2022 को टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मैच गंवाया। इस बार दुबई में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल की।

हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। ग्रुप-ए में भारत, यूएई, पाकिस्तान और ओमान हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, हांगकांग, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।

भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला है। इसके बाद 19 सितंबर को टीम इंडिया ओमान के खिलाफ खेलेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण हमेशा देश के साथ होता है। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में अपनी पहचान बनाने के लिए तत्पर है। हम उम्मीद करते हैं कि टीम उच्च प्रदर्शन करेगी और अपने प्रशंसकों को गर्वित करेगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने टी20 एशिया कप में कितने मैच खेले हैं?
भारत ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कुल 10 मैच खेले हैं।
भारत को किस-किस देश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है?
भारत को केवल दो देशों, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
भारत का पहला मैच कब और किससे है?
भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ है।
एशिया कप 2025 में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
भारत ने एशिया कप 2016 में कौन सा खिताब जीता?
भारत ने एशिया कप 2016 में बांग्लादेश को फाइनल में हराकर खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले